IGNOU Registration: इग्नू री-रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, उम्मीदवार 15 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
Santosh Kumar | January 30, 2024 | 11:50 AM IST | 1 min read
इग्नू री-रजिस्ट्रेशन बढ़ाने की जानकारी विश्वविद्यालय ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल के माध्यम से साझा की है।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने इग्नू जनवरी सत्र 2024 के लिए पुन: पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश के लिए आवेदन नहीं किया है, वे इग्नू आवेदन पत्र 15 फरवरी तक भर सकते हैं।
पंजीकरण विंडो बढ़ाने की जानकारी विश्वविद्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से साझा की है। ट्विटर पोस्ट में लिखा है, "जनवरी 2024 सत्र के लिए ओडीएल/ऑनलाइन मोड में पेश किए गए सभी कार्यक्रमों के लिए "पुनः पंजीकरण" की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 तक बढ़ा दी गई है।”
इसके साथ ही इग्नू (IGNOU Re-Registration) ने कहा कि यदि उम्मीदवारों को पोर्टल पर पंजीकरण करने में कठिनाई आती है, तो उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करके खाता रीसेट/ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।
Also read IGNOU Four Year UG Programme: यूजीसी अध्यक्ष ने इग्नू के चार वर्षीय यूजी कार्यक्रमों का किया शुभारंभ
जनवरी सत्र के लिए के लिए पुनः पंजीकरण कैसे करें?
इग्नू ओडीएल/ऑनलाइन मोड में प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
- इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलेगी, पुनः पंजीकरण टैब पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
- समान पंजीकरण क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें और इग्नू जुलाई पुनः पंजीकरण फॉर्म भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी