IGNOU Admission 2025 July: इग्नू जुलाई ओडीएल, ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए पंजीकरण शुरू, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | June 6, 2025 | 04:45 PM IST | 1 min read
इग्नू जुलाई सत्र के लिए ओडीएल व ऑनलाइन प्रोग्राम में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2025 तय की गई है।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2025 शैक्षणिक सत्र के लिए ओपन डिस्टेंड लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.ignou.ac.in/ पर जाकर इग्नू जुलाई ओडीएल, ऑनलाइन 2025 फॉर्म भर सकते हैं।
इग्नू में जुलाई सत्र के लिए ओडीएल व ऑनलाइन प्रोग्राम में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2025 तय की गई है। आवेदन जमा करने के लिए उम्मीदवारों के लिए DEB ID अनिवार्य है। इग्नू जुलाई ओडीएल/ऑनलाइन 2025 आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले कैंडिडेट को अपनी DEB ID बनाना होगा।
ऑनलाइन फॉर्म भरने के दौरान अभ्यर्थियों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो) जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। सूचना के अनुसार, पंजीकरण शुल्क वापसी योग्य नहीं है। हालांकि, प्रवेश की पुष्टि से पहले भुगतान किया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
Also read IGNOU June 2025 TEE Reschedule: इग्नू जून टीईई री-शेड्यूल, 12 जून से शुरू होगी परीक्षा
IGNOU Admission 2025 July Session: डायरेक्ट आवेदन लिंक
उम्मीदवार यहां ओडीएल और ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए डायरेक्ट आवेदन लिंक की जांच कर सकते हैं:
- इग्नू ओडीएल प्रोग्राम - https://ignouadmission.samarth.edu.in/
- इग्नू ऑनलाइन प्रोग्राम - https://ignouiop.samarth.edu.in/
आधिकारिक वेबसाइट में कहा गया कि, “प्रवेश की पुष्टि के बाद रद्दीकरण का अनुरोध प्राप्त होने पर भुगतान किए गए शुल्क से कार्यक्रम शुल्क के 15% के बराबर राशि (अधिकतम 2,000 रुपए) काट ली जाएगी।” पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क सहित अन्य विवरण के लिए कैंडिडेट वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
IGNOU Admission 2025 July Session Link: कैसे आवेदन करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके इग्नू जुलाई 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाएं।
- एडमिशन टैब में ओडीएल/ऑनलाइन प्रोग्राम पर क्लिक करें।
- अब, आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें और फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें व प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार