IGNOU January 2025 Admission: इग्नू जनवरी ओडीएल एडमिशन पंजीकरण शुरू, 31 जनवरी लास्ट डेट
Saurabh Pandey | December 13, 2024 | 10:39 AM IST | 2 mins read
इग्नू यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों सहित कई विषयों में 200 से अधिक पाठ्यक्रम प्रदान करता है। अधिकांश प्रवेश उम्मीदवार की योग्यता परीक्षाओं के अंतिम अंकों पर आधारित होते हैं।
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने ओपन और डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कार्यक्रमों के लिए जनवरी 2025 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दिया है। विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र और डॉक्टरेट पाठ्यक्रमों में शामिल होने के इच्छुक छात्र अब इग्नू के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2025 तक है।
इग्नू में यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों सहित कई विषयों में 200 से अधिक कोर्स उपलब्ध हैं। अधिकांश पाठ्यक्रमों में एडमिशन उम्मीदवार की क्वालीफाइंग परीक्षाओं के फाइनल अंकों के आधार पर होते हैं। हालांकि, कुछ पाठ्यक्रमों, जैसे कि बी.एड, एमफिल, पीएचडी और पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा देनी पड़ती है।
IGNOU Admission 2025: शुल्क वापसी के नियम
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि पंजीकरण शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। प्रवेश की पुष्टि से पहले भुगतान किया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा, जबकि प्रवेश की पुष्टि के बाद एडमिशन रद्द करने का अनुरोध प्राप्त होने पर कार्यक्रम शुल्क के 15 प्रतिशत के बराबर राशि 2,000 रुपये की सीमा के अधीन, भुगतान किए गए शुल्क से काट ली जाएगी।
यदि किसी छात्र ने स्टडी मैटेरियल की सॉफ्ट कॉपी का विकल्प चुना है, तो भुगतान किया गया शुल्क केवल पंजीकरण शुल्क काटने के बाद वापस किया जाएगा।
यदि किसी ऐसे छात्र से आवेदन रद्द करने का अनुरोध प्राप्त होता है, जिसने शुल्क छूट का लाभ उठाया है और केवल पंजीकरण शुल्क और डेवलपमेंट शुल्क का भुगतान किया है, तो केवल डेवलपमेंट शुल्क वापस किया जाएगा। प्रवेश की अंतिम तिथि के 60 दिनों के बाद शुल्क की कोई वापसी स्वीकार्य नहीं होगी।
Also read Automatic Weather Station: इग्नू और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने स्वचालित मौसम स्टेशन का उद्घाटन किया
IGNOU Admission 2025: छात्रवृत्ति के लिए भी कर सकेंगे आवेदन
इग्नू प्रवेश फॉर्म 2025 भरने के इच्छुक छात्रों को अपनी डीईबी आईडी बनानी होगी। आवेदन जमा करने के लिए डीईबी आईडी अनिवार्य है। इसके अलावा, प्रवेश की पुष्टि होने के बाद पात्र छात्र scholarships.gov.in पर राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर भारत सरकार की छात्रवृत्ति के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल