Trusted Source Image

IGNOU December TEE 2024: इग्नू दिसंबर टीईई आवेदन की तिथि बिना विलंब शुल्क के 27 अक्टूबर तक बढ़ी

Santosh Kumar | October 18, 2024 | 04:36 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवारों को इग्नू टीईई परीक्षा फॉर्म 2024 भरने के लिए 10 अंकों की नामांकन संख्या, जन्म तिथि और लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी।

इग्नू दिसंबर टीईई 2024 परीक्षा 2 दिसंबर से 9 जनवरी 2025 तक होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
इग्नू दिसंबर टीईई 2024 परीक्षा 2 दिसंबर से 9 जनवरी 2025 तक होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए दिसंबर 2024 टर्म एंड परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 27 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन पत्र नहीं भरा है, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट exam.ignou.ac.in के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।

विश्वविद्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर विस्तारित तिथि की घोषणा की। इसमें कहा गया, "परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि बिना विलंब शुल्क के 27 अक्टूबर, 2024 तक बढ़ा दी गई है।" शेयर किए गए पोस्ट में इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की गई है।

इसके मुताबिक जो छात्र 27 अक्टूबर तक फॉर्म नहीं भर पाएंगे, वे 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 1100 रुपये विलंब शुल्क देकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म के लिए 200 रुपये शुल्क होगा। इग्नू दिसंबर टीईई 2024 परीक्षा 2 दिसंबर से 9 जनवरी 2025 तक होगी।

IGNOU December TEE 2024: हॉल टिकट कब होगा जारी?

इग्नू टीईई 2024 परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले छात्रों के हॉल टिकट जारी किए जाएंगे। इग्नू टीईई परीक्षा फॉर्म 2024 भरने के लिए उम्मीदवारों को 10 अंकों की नामांकन संख्या, जन्म तिथि और लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी।

फॉर्म पूरा करने के लिए उन्हें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेटबैंकिंग या यूपीआई जैसी किसी भी भुगतान विधि से परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। जनवरी 2023 से, विश्वविद्यालय ने प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल घटकों के लिए शुल्क लागू किया है।

Also readIGNOU June TEE 2024 Results: इग्नू टीईई जून रिजल्ट ignou.ac.in पर जारी, ऐसे करें चेक

IGNOU December TEE 2024 Form: आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आसानी से इग्नू दिसंबर टीईई फॉर्म 2024 भर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट exam.ignou.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर परीक्षा फॉर्म से संबंधित सभी निर्देश पढ़ें।
  • पोर्टल पर स्वयं को सत्यापित करके फॉर्म भरने के लिए आगे बढ़ें।
  • नामांकन संख्या, कार्यक्रम चुनें और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
  • इग्नू दिसंबर टीईई फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और पुष्टिकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications