IDBI Bank Recruitment 2024: आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती, 12 फरवरी से करें आवेदन
Saurabh Pandey | February 7, 2024 | 03:55 PM IST | 1 min read
आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली है। पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 12 फरवरी 2024 से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क के भुगतान की आखिरी तारीख 26 फरवरी 2024 तक है।
IDBI Bank Recruitment 2024 आयुसीमा
आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष, जबकि अधिकतम आयुसीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। भर्ती नियमों के मुताबिक आयु में छूट दी जाएगी।
IDBI Bank Recruitment आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी स्ट्रीम में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है। क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।
अगली खबर
]IAM Rajasthan Recruitment 2024: राजस्थान पशुपालन प्रबंधन संस्थान में नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन
IAM Rajasthan Recruitment 2024 : पशुपालन प्रबंधन संस्थान, राजस्थान की तरफ से परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से ली जाएगी। अभ्यर्थी यह परीक्षा कंप्यूटर सेंटर, लैपटॉप, साइबर कैफे के माध्यम से किसी भी स्थान से दे सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच