ICSI CSEET November 2024: आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर एडमिट कार्ड icsi.edu पर जारी, परीक्षा तिथि और पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | October 29, 2024 | 07:52 PM IST | 1 min read
सीएसईईटी 2024 नवंबर सत्र परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार tinyurl.com/2c2w2dh6 पर जाकर निर्देशों के साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने आज यानी 29 अक्टूबर को कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा नवंबर 2024 (CSEET November 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से सीएसईईटी 2024 नवंबर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2024 एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन आईडी, परीक्षा तिथि और समय तथा परीक्षा केंद्र का पता सहित अन्य विवरण देख सकते हैं।
आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2024 परीक्षा 9 नवंबर को आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि सीएसईईटी 2024 नवंबर सत्र परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार tinyurl.com/2c2w2dh6 लिंक पर जाकर निर्देशों के साथ अपना आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2024 एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।
सीएसईईटी उत्तीर्ण मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों को चार पेपरों में से प्रत्येक में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। साथ ही, कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार योग्य माने जाएंगे। सीएसईईटी नवंबर 2024 एग्जाम में गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है।
CSEET November Admit Card 2024: परीक्षा पैटर्न
आईसीएसआई सीएसईईटी 2024 पेपर में चार सेक्शन बिजनेस कम्यूनिकेशन, लीगल एप्टीट्यूड एंड लॉजिकल रीजनिंग, इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरमेंट तथा करेंट अफेयर्स एंड क्वान्टिटेटिव एप्टीट्यूड से प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में प्रत्येक सेक्शन से 35-35 और कुल 140 प्रश्न होंगे। पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।
CSEET Examination Guidelines: परीक्षा दिशा-निर्देश
सीएसईईटी 2024 एग्जाम का माध्यम अंग्रेजी होगा। आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी। नोटिस में कहा गया कि, परीक्षा केंद्र पर 15 मिनट से अधिक देरी से पहुंचने पर उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी