ICSI CSEET May 2025: सीएसईईटी मई सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो icsi.edu पर ओपन, जानें प्रक्रिया, फीस
Santosh Kumar | December 18, 2024 | 04:36 PM IST | 1 min read
जारी शेड्यूल के अनुसार, सीएसईईटी मई 2025 परीक्षा 3 मई को आयोजित की जाएगी। सीएसईईटी मई 2025 परीक्षा की अवधि 120 मिनट है।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) मई 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से आईसीएसआई सीएसईईटी मई 2025 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार, सीएसईईटी मई 2025 परीक्षा 3 मई को आयोजित की जाएगी।
सीएसईईटी मई 2025 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2025 तय की गई है। सीएसईईटी मई 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000 रुपये फीस देनी होगी।
वहीं, आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपये फीस देनी होगी। सीएसईईटी परीक्षा साल में 4 बार आयोजित की जाती है। सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवारों के लिए CSEET परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
ICSI CSEET May 2025: पंजीकरण के लिए दस्तावेज
सीएसईईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना जरूरी है। 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले जारी किए गए ब्रोशर को जरूर पढ़ें।
आईसीएसआई सीएसईईटी मई 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- उम्मीदवार की लेटेस्ट तस्वीर
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- 10+2 परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र/हॉल टिकट (यदि उपस्थित हो रहे हैं)
- 10+2 पास प्रमाण पत्र/मार्कशीट
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र (10वीं पास प्रमाण पत्र)
- श्रेणी प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण
Also read ICSI CS December 2024 Admit Card: आईसीएसआई सीएस दिसंबर एडमिट कार्ड icsi.edu पर जारी
CSEET Registration 2025: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके आईसीएसआई सीएसईईटी मई 2025 के लिए पंजीकरण फॉर्म जमा कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर, Latest @ICSI सेक्शन पर क्लिक करें।
- आईसीएसआई सीएसईईटी मई 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरें और Proceed पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पत्र भरकर दस्तवेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें