ICSI CS Admit Card 2025: आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव, प्रोफेशनल एडमिट कार्ड icsi.edu पर जारी, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | May 19, 2025 | 07:24 PM IST | 1 min read
जून सत्र के लिए आईसीएसआई सीएस कार्यकारी और व्यावसायिक प्रवेश पत्र 2025 डाउनलोड करने के लिए 17 अंकों का नंबर दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने आज 19 मई को जून 2025 सत्र के लिए सीएस एग्जिक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आईसीएसआई सीएस हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
कार्यकारी और व्यावसायिक परीक्षा के लिए आईसीएसआई सीएस जून 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु उम्मीदवारों को 17 अंकों के रजिस्ट्रेशन नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईसीएसआई की ओर से सीएस एग्जिक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल परीक्षा 2025 का आयोजन 1 जून से 10 जून, 2025 तक किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेने के बाद, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे उसमें उल्लिखित सभी विवरणों जैसे नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा का चरण,परीक्षा केंद्र (नाम, पता, कोड, आदि), पाठ्यक्रम, वैकल्पिक विषय, माध्यम और मॉड्यूल या परीक्षा का समूह, परीक्षा की तिथियां और समय, पेपर-वार छूट को ध्यान से सत्यापित करें।”
सूचना के अनुसार, “आईसीएसआई सीएस 2025 हाल टिकट परीक्षा के दिन तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से हाल टिकट नहीं भेजे जाएंगे।” सीएस एग्जिक्यूटिव एवं प्रोफेशनल एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट के लिए सीएस एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
आईसीएसआई सीएस 2025 एग्जिक्यूटिव एवं प्रोफेशनल हाल टिकट के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
ICSI CS Executive and Professional June 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आईसीएसआई सीएस जून 2025 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर, एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब, 17 अंकों का पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
- सबमिट करें और सीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा