ICSI CS December 2026: आईसीएसआई सीएस दिसंबर एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा फॉर्म जारी; तिथियां जांचें

Abhay Pratap Singh | August 27, 2026 | 07:50 PM IST | 2 mins read

जो उम्मीदवार 25 सितंबर तक अनिवार्य प्री-टेस्ट पास नहीं कर पाते हैं, वे निर्धारित विलंब शुल्क का भुगतान कर 9 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक प्री-टेस्ट पूरा कर सकते हैं।

सीएस एक्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर 2026 की परीक्षाएं 21 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने दिसंबर 2026 सत्र के लिए कंपनी सेक्रेटरी (CS) एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से अंतिम तिथि 25 सितंबर तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं।

सीएस एक्जिक्यूटिव के एक मॉड्यूल की परीक्षा फीस 1500 रुपये है, जबकि दोनों मॉड्यूल ( 1 व 2) चुनने वाले आवेदकों को 3000 रुपये का शुल्क देना होगा। विलंब शुल्क लागू होने वाले सभी चरणों में प्रति समूह 250 रुपये है। परीक्षा केंद्र, मॉड्यूल के संयोजन या परीक्षा के माध्यम में बदलाव के लिए भी 250 रुपये शुल्क देना होगा।

ICSI CS Executive & Professional December 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

  • बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि - 25 सितंबर 2026
  • विलंब शुल्क के प्री-टेस्ट पास करने की अंतिम तिथि - 9 अक्टूबर 2026, शाम 5:30 बजे तक
  • बिना विलंब शुल्क के प्री टेस्ट पास करने की अंतिम तिथि - 24 सितंबर शाम 5:30 बजे तक
  • परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि (प्रति समूह 250 रुपये) विलंब शुल्क के साथ - 10 अक्टूबर, 2026
  • परीक्षा केंद्र, मॉड्यूल के संयोजन या परीक्षा के माध्यम में संशोधन की अंतिम तिथि - 20 नवंबर 2026

Also read ICSI CSEET June 2026 Toppers: आईसीएसआई सीएसईईटी जून में गुनगुन ने एआईआर 1 हासिल की, मेरिट लिस्ट जांचें

आईसीएसआई सीएस एक्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर सत्र 2026 की परीक्षा 21 दिसंबर से 28 दिसंबर, 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक है। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय यानी दोपहर 2 बजे से 2:15 बजे तक दिया जाएगा।

दिसंबर सत्र में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा से पहले नामांकन प्रक्रिया पूरी करने और फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आईसीएसआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

ICSI CS Executive & Professional December 2026 exam form: परीक्षा फॉर्म

निम्नलिखित चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:

  • ICSI के आधिकारिक लॉगिन पेज smash.icsi.edu पर जाएं।
  • लॉगिन करें और मॉड्यूल सेक्शन में जाएं व नामांकन का चयन करें।
  • इसके बाद, ‘परीक्षा नामांकन अनुरोध’ विकल्प चुनें।
  • नामांकन अनुरोध जोड़ें' पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]