ICSE Class 10, ISC Class 12 Result 2024: आईसीएसई कक्षा 10वीं और आईएससी कक्षा 12वीं का परिणाम आज होगा जारी
Abhay Pratap Singh | May 6, 2024 | 08:05 AM IST | 2 mins read
सीआईएससीई की वेबसाइट cisce.org पर जाकर छात्र आईसीएसई कक्षा 10वीं और आईएससी कक्षा 12वीं का परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) आज यानी 6 मई को इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन (आईसीएसई) कक्षा 10वीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) कक्षा 12वीं का परिणाम जारी करेगा। नोटिस के अनुसार, सीआईएससीई रिजल्ट सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा।
छात्र सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org के माध्यम से आईसीएसई कक्षा 10वीं और आईएससी कक्षा 12वीं का परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। आईसीएसई 10वीं परिणाम 2024 और आईएससी 12वीं परिणाम 2024 जांचने के लिए स्टूडेंट को अपनी यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
आईसीएसई और आईएससी परिणाम घोषित करने के दौरान छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, परीक्षार्थियों की संख्या, छात्रों का राज्य-वार प्रदर्शन, जेंडरवाइज उत्तीर्ण प्रतिशत, कुल उत्तीर्ण छात्रों की संख्या सहित अन्य विवरण भी घोषित किए जाएंगे। वेबसाइट के अलावा छात्र डिजिलॉकर पोर्टल पर जाकर आईसीएसई कक्षा 10, आईएससी कक्षा 12 परिणाम 2024 देख सकते हैं।
CISCE ने 2024 से शुरू होने वाली ICSE और ISC कंपार्टमेंट परीक्षा बंद करने की घोषणा की है। कंपार्टमेंट परीक्षा के स्थान पर अब सुधार परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस वर्ष आईसीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित की थी। वहीं, आईएससी कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 का आयोजन 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक किया गया था।
सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा 2024 में अपने अंकों से असंतुष्ट छात्रों को पेपरों की दोबारा जांच कराने का विकल्प दिया जाएगा। सीआईएससीई परिणाम जारी होने के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन और सुधार परीक्षा के संबंध में जल्द शेड्यूल जारी किया जाएगा।
CISCE Result 2024: पिछले साल के आंकड़े
- आईसीएसई कक्षा 10 परिणाम 2023 में छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.94% था। जिसमें 98.71% लड़कियां और 99.21% लड़के परीक्षा में पास हुए थे।
- आईएससी कक्षा 12 परिणाम 2024 में छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.93% दर्ज किया गया था। जिसमें 98.01% लड़कियां और 95.96% लड़के पास हुए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम