ICG Navik Recruitment 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक-यांत्रिक भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट 10 जुलाई तक बढ़ी
Saurabh Pandey | July 4, 2024 | 11:50 AM IST | 2 mins read
भारतीय तट रक्षक के लिए उम्मीदवारों का चयन एक योग्यता सूची के आधार पर होता है। यह सूची सामान्य ड्यूटी (नाविक जीडी) पद के लिए क्षेत्रवार और यांत्रिक पद के लिए अखिल भारतीय आधार पर तैयार की जाती है।
नई दिल्ली : भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने तटरक्षक नामांकित कार्मिक परीक्षा (CGEPT) 01/2025 बैच के माध्यम से नाविक (सामान्य ड्यूटी) और यांत्रिक पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख को 10 जुलाई तक आगे बढ़ा दिया गया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय तट रक्षक भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 320 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 260 रिक्तियां नाविक (जीडी) पद के लिए और 60 रिक्तियां यांत्रिक के लिए हैं। चरण I और II परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को पांच परीक्षा शहरों की प्राथमिकताएं देनी होती हैं।
ICG Navik Recruitment 2024: आयुसीमा
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ICG Navik-Yantrik Vacancy 2024: शैक्षणिक योग्यता
नाविक (सामान्य ड्यूटी) - काउंसिल ऑफ बोर्ड्स फॉर स्कूल एजुकेशन (सीओबीएसई) द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित और भौतिकी के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
यंत्रिक - काउंसिल ऑफ बोर्ड्स फॉर स्कूल एजुकेशन (सीओबीएसई) द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा अनुमोदित इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो/पावर) इंजीनियरिंग में 03 या 04 वर्ष की अवधि का डिप्लोमा होना चाहिए।
ICG Navik Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
आईसीजी नाविक जीडी भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि एससी और एसटी वर्ग के आवेदकों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवार नेट बैंकिग/ डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं।
ICG Navik Recruitment 2024: आवेदन की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
- सीजीईपीटी टैब पर जाएं।
- सीजीईपीटी 01/2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा