ICF Apprenticeship 2025: आईसीएफ में अपरेंटिसशिप का अवसर, स्टाइपेंड, पात्रता मानदंड, ट्रेनिंग अवधि जानें
Saurabh Pandey | July 16, 2025 | 01:27 PM IST | 2 mins read
10वीं/मैट्रिक/एसएसएलसी से अधिक योग्यता वाले उम्मीदवार जैसे डिग्री/डिप्लोमा, इंजीनियरिंग डिग्री और एक्ट अप्रेंटिस कोर्स पूरा करने वाले उम्मीदवार एक्ट अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं। (एमएलटी को छोड़कर जहां योग्यता 12वीं/एचएससी है)।
नई दिल्ली : इंटीग्रल कोच फैक्टरी में आईसीएफ में विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन पत्र आईसीएफ की वेबसाइट https://pb.icf.gov.in पर जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 11 अगस्त 2025 तक है।
उम्मीदवार की आयु 11 अगस्त 2025 के अनुसार मानी जाएगी। आईटीआई उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। गैर आईटीआई उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
ICF Apprenticeship 2025: फ्रेशर रिक्तियों की ट्रेड वाइज संख्या
- कारपेंटर - 40 पद
- इलेक्ट्रिशियन - 40 पद
- फिटर - 40 पद
- मशीनिष्ट - 80 पद
- पेंटर - 40 पद
- वेल्डर - 40 पद
- कुल- 320 पद
ICF Apprenticeship 2025: एक्स आईटीआई रिक्तियों की ट्रेड वाइज संख्या
- कारपेंटर - 50 पद
- इलेक्ट्रिशियन - 160 पद
- फिटर - 180 पद
- मशीनिस्ट- 50 पद
- पेंटर - 50 पद
- वेल्डर - 180 पद
- कुल - 670 पद
ICF Apprenticeship 2025: फ्रेशर्स के लिए पात्रता मानदंड
|
पद का नाम
|
योग्यता
|
प्रशिक्षण अवधि
|
|---|---|---|
|
फिटर, इलेक्ट्रीशियन एवं मशीनिस्ट
|
दसवीं पास (न्यूनतम 50% अंकों के साथ), विज्ञान एवं गणित विषयों सहित (10+2 प्रणाली के अंतर्गत) या समकक्ष
|
2 वर्ष
|
|
कारपेंटर एवं पेंटर
|
दसवीं पास (न्यूनतम 50% अंकों के साथ) (10+2 प्रणाली के अंतर्गत) या समकक्ष
|
2 वर्ष
|
|
वेल्डर
|
दसवीं पास (न्यूनतम 50% अंकों के साथ) (10+2 प्रणाली के अंतर्गत) या समकक्ष
|
1 वर्ष 3 माह
|
|
एम.एल.टी. (रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी)
|
बारहवीं पास (10+2 प्रणाली) भौतिकी, रसायन एवं जीवविज्ञान विषयों सहित
|
1 वर्ष 3 माह
|
ICF Apprenticeship 2025: आईटीआई उम्मीदवारों के लिए पात्रता
|
पद का नाम
|
योग्यता
|
प्रशिक्षण अवधि
|
|---|---|---|
|
फिटर, इलेक्ट्रीशियन एवं मशीनिस्ट
|
दसवीं पास (न्यूनतम 50% अंकों के साथ), विज्ञान एवं गणित विषयों सहित (10+2 प्रणाली या समकक्ष) और संबंधित ट्रेड में
राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद
(NCVT) या
राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद
(SCVT) द्वारा जारी
राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र
(1 वर्ष या उससे अधिक का)
|
1 वर्ष
|
|
कारपेंटर, पेंटर एवं वेल्डर
|
दसवीं पास (न्यूनतम 50% अंकों के साथ) (10+2 प्रणाली या समकक्ष) और संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT द्वारा जारी राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र (1 वर्ष या उससे अधिक का)
|
1 वर्ष
|
|
प्रोग्रामिंग एवं सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट
|
दसवीं पास (न्यूनतम 50% अंकों के साथ) और
सूचना प्रौद्योगिकी
,
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट
,
डेटाबेस सिस्टम असिस्टेंट
या
सॉफ्टवेयर टेस्टिंग असिस्टेंट
ट्रेड में NCVT या SCVT द्वारा जारी
राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र
(1 वर्ष या उससे अधिक का)
|
1 वर्ष
|
Also read JNU PhD Admission 2025: जेएनयू पीएचडी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 22 जुलाई तक बढ़ी
ICF Apprenticeship 2025: स्टाइपेंड
|
वर्ग
|
योग्यता
|
मानदेय (प्रति माह)
|
|---|---|---|
|
फ्रेशर्स (दसवीं पास)
|
कक्षा 10वीं पास
|
6000 रुपये
|
|
फ्रेशर्स (बारहवीं पास)
|
कक्षा 12वीं पास
|
7000 रुपये
|
|
पूर्व-आईटीआई
|
राष्ट्रीय या राज्य स्तर का ट्रेड प्रमाणपत्र धारक
|
7000 रुपये
|
अगली खबर
]SSC Selection Post 13 Exam Date: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट 13 एग्जाम डेट घोषित, 24 जुलाई से परीक्षा, जानें शेड्यूल
आयोग ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट ssc.gov.in पर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। एसएससी भर्ती परीक्षा 24, 25, 26, 28, 29, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी