ICAR Registration 2026: आईसीएआर एआईईईए पीजी और एआईसीई पीएचडी पंजीकरण की तिथि बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जांचें
Abhay Pratap Singh | June 7, 2026 | 06:45 PM IST | 2 mins read
आईसीएआर एआईईईईए (पीजी) - स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश और आईसीएआर-पीजी छात्रवृत्ति प्रदान करने तथा आईसीएआर एआईसीई-जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) - डॉक्टरेट में प्रवेश के लिए जूनियर रिसर्च फैलोशिप/सीनियर रिसर्च फैलोशिप हेतु आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की एआईईईए पीजी (AIEEA - PG) तथा एआईसीई जेआरएफ/एसआरएफ (AICE JRF/SRF - PhD) 2026 प्रवेश परीक्षाओं के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब 10 जून तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
आईसीएआर एआईईईए पीजी 2026 पंजीकरण लिंक और आईसीएआर एआईसीई पीएचडी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/icar/ पर उपलब्ध है। फॉर्म भरने के लिए आवश्यक शुल्क का भी भुगतान करना होगा। इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून निर्धारित थी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 मई, 2026 से शुरू है।
ICAR AIEEA PG and AICE PhD Registration 2026: संशोधित शेड्यूल
नीचे सारणी में उम्मीदवार आईसीएआर की पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं के लिए संशोधित कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| विवरण | वर्तमान तिथि | संशोधित तिथि |
|---|---|---|
| वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन-पत्र जमा करना |
7 जून 2026
(शाम 5 बजे तक) |
10 जून 2026
(रात 9 बजे तक) |
|
क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग यूपीआई के माध्यम से परीक्षा शुल्क के सफल भुगतान की अंतिम तिथि
|
7 जून 2026
(रात 11:50 बजे तक) |
10 जून 2026
(रात 11:59 बजे तक) |
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) तथा अभ्यर्थियों से प्राप्त अनुरोधों को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संशोधित अंतिम तिथि से पहले अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।”
आईसीएआर एआईईईईए (पीजी) - स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश और आईसीएआर-पीजी छात्रवृत्ति प्रदान करने तथा आईसीएआर एआईसीई-जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) - डॉक्टरेट में प्रवेश के लिए जूनियर रिसर्च फैलोशिप/सीनियर रिसर्च फैलोशिप हेतु आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
ICAR AIEEA and AICE 2026 Entrance Exam: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखितचरणों का पालन करके उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं:
- एनटीए आईसीएआर की वेबसाइट exams.nta.nic.in/icar/ पर जाएं।
- ‘एआईईईए पीजी/ एआईसीई पीएचडी रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल