ICAR Correction Window 2025: एआईईईए पीजी, एआईसीई पीएचडी आवेदन फॉर्म में करें सुधार; अंतिम तिथि 9 जून
Abhay Pratap Singh | June 8, 2025 | 12:03 PM IST | 2 mins read
आईसीएआर करेक्शन विडो लॉगिन करने के लिए कैंडिडेट को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 7 जून से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) में प्रवेश के लिए एआईईईए पीजी 2025 और एआईसीई जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) 2025 आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। कैंडिडेट exams.nta.ac.in/ICAR पर जाकर अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
आईसीएआर एआईईईए पीजी 2025 आवेदन फॉर्म और आईसीएआर एआईसीई पीएचडी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 9 जून को रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। परीक्षा एजेंसी एनटीए ने नोटिस में कहा कि, अंतिम सुधार केवल अतिरिक्त शुल्क (यदि लागू हो) भुगतान के बाद ही मान्य होगा।
एनटीए की अधिसूचना में कहा गया कि, “उम्मीदवारों को 09 जून 2025 तक (रात 11:50 बजे तक) सुधार करने की अनुमति है। अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) संबंधित उम्मीदवार द्वारा क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।” आगे कहा गया कि, अतिरिक्त शुल्क गैर-वापसी योग्य है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने बताया कि, एआईईईए पीजी और एआईसीई पीएचडी 2025 आवेदन फॉर्म करेक्शन विंडो में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि और जेंडर जैसे विवरणों में बदलाव की अनुमति नहीं दी गई है। परीक्षा 3 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाएगी।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) में पीजी और पीएचडी प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए प्रत्येक वर्ष आईईईए पीजी प्रवेश परीक्षा और एआईसीई पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम आयोजित की जाती है। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए से 011-40759000/011-6922770 पर या icar@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
ICAR AIEEA PG & AICE JRF/SRF 2025: कैसे सुधार करें?
- एनटीए आईसीएआर की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/ICAR/ पर जाएं।
- होमपेज पर ICAR AIEEA PG & AICE JRF/SRF 2025 सुधार विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार आवश्यक विवरण के साथ पेज को लॉगिन करें।
- आपका आवेदन फॉर्म प्रदर्शित होगा, इसे जांचें और आवश्यक सुधार करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें, सबमिट पर क्लिक करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार