ICAI CA Inter Exam 2026: आईसीएआई सीए इंटर ऑडिटिंग और एथिक्स की परीक्षा स्थगित, नई डेट की घोषणा जल्द
Santosh Kumar | January 18, 2026 | 06:28 PM IST | 1 min read
आईसीएआई सीए जनवरी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए इंटरमीडिएट जनवरी 2026 सेशन के ग्रुप II, पेपर-5 ऑडिटिंग और एथिक्स की परीक्षा टाल दी है। यह परीक्षा पहले 19 जनवरी को होने वाली थी, लेकिन कुछ जरूरी प्रशासनिक कारणों से इसे टाल दिया गया है। यह स्थगन भारत और विदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर लागू होगा। इंस्टीट्यूट ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए इसकी पुष्टि की है।
आईसीएआई नोटिफिकेशन के अनुसार, यह पोस्टपोनमेंट केवल ऑडिटिंग और एथिक्स पेपर (पेपर-5) के लिए है। बाकी सभी सीए इंटरमीडिएट पेपर और सीएफाउंडेशन एग्जाम पहले से तय शेड्यूल के अनुसार ही होंगे।
यह पेपर पहले 15 जनवरी, 2026 को होने वाला था, फिर इसे 19 जनवरी को कर दिया गया और अब इसे फिर से पोस्टपोन कर दिया गया है। पहले जारी किए गए आईसीएआई सीए इंटर एडमिट कार्ड नई तारीख के लिए भी वैलिड रहेंगे।
कैंडिडेट्स नई तारीख पर उसी सेंटर पर रिपोर्ट करेंगे। स्टूडेंट्स को अपडेट के लिए रेगुलर रूप से ICAI वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए, क्योंकि ऑडिटिंग और एथिक्स पेपर की नई तारीख आधिकारिक तौर पर अनाउंस की जाएगी।
आईसीएआई सीए जनवरी 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड 2026 के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच