CA May Exam Fake Notice: आईसीएआई सीए मई एग्जाम डेट से पहले फेक शेड्यूल वायरल
Saurabh Pandey | March 19, 2024 | 04:26 PM IST | 2 mins read
आईसीएआई सीए मई एग्जाम 2024 का परीक्षा शेड्यूल आज यानी 19 मार्च को जारी होगा। इससे पहले जारी परीक्षा कार्यक्रम को आईसीएआई ने स्थगित कर दिया है।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) आज यानी 19 मार्च को सीए मई 2024 परीक्षा के नए कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इससे पहले आईसीएआई ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि ICAI CA May 2024 परीक्षा की तारीखें स्थगित कर दी गई हैं। आईसीएआई ने यह फैसला लोकसभा चुनाव की तारीखें जारी होने के बाद ही लिया है।
इस बीच सीए मई परीक्षा शेड्यूल 2024 जारी होने से पहले ही सोशल मीडिया पर आईसीएआई सीए मई 2024 की नई परीक्षा तिथियों से संबंधित एक फर्जी नोटिस वायरल हो रहा है। सीए ने उम्मीदवारों और छात्रों से आईसीएआई की आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा करने और इस तरह के फर्जी नोटिस पर ध्यान न देने की बात कही है।
ICAI Exam Announcement फर्जी नोटिस का परीक्षा कार्यक्रम
फर्जी नोटिस के अनुसार, सीए इंटर परीक्षा मई 2024 ग्रुप 1 के लिए 8, 10, 12 जून और ग्रुप 2 के लिए 14, 16 और 18 जून को आयोजित की जाएगी। आईसीएआई सीए फाइनल मई 2024 परीक्षा 7, 9 जून और 11 को ग्रुप 1 के लिए आयोजित की जाएगी। ग्रुप 2 के लिए 13, 15 और 17 जून को परीक्षा होने का दावा फर्जी नोटिस में किया गया है।
ICAI Exam Date पहले जारी परीक्षा कार्यक्रम
बता दें कि आईसीएआई ने लोकसभा आम चुनावों के साथ टकराव से बचने के लिए मई 2024 के लिए सीए इंटर और फाइनल परीक्षा स्थगित कर दी थी। सीए इंटर मई 2024 की परीक्षाएं 3 मई से 13 मई तक और सीए फाइनल ग्रुप 1 और 2 की परीक्षाएं 2 से 12 मई तक आयोजित होने वाली थीं।
ICAI Exam Announcement May पहले ही की थी घोषणा
परीक्षा स्थगित होने से पहले, विभिन्न उम्मीदवारों और सीए ने अनुमान लगाया था कि परीक्षाओं को तीन सप्ताह के लिए टाला जा सकता है। संस्थान ने पहले घोषणा की थी कि वह इस साल 18वीं लोकसभा चुनावों के साथ टकराव से बचने के लिए सीए मई सत्र की परीक्षाओं को स्थगित कर सकता है।
CA Exams Thrice साल में तीन बार परीक्षाएं
ICAI ने इस साल के परीक्षा प्रारूप में एक बड़ा बदलाव किया है। संस्थान ने घोषणा की है कि फाउंडेशन और इंटर की परीक्षाएं अब साल में तीन बार होंगी। इससे पहले, आईसीएआई साल में दो बार सीए इंटर और फाउंडेशन परीक्षा आयोजित करता था।
अगली खबर
]BSEB Sakshamta Pariksha 2024 Result: बिहार सक्षमता परीक्षा अपडेट, 23 मार्च को जारी हो सकता है रिजल्ट
BSEB Sakshamta Pariksha 2024 Result: बिहार सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट 23 मार्च को जारी हो सकता है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी