ICAI Admit Card 2025: आईसीएआई सीए मई इंटर, फाइनल एडमिट कार्ड eservices.icai.org पर जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | April 17, 2025 | 01:22 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी चेक कर लें। किसी भी विसंगति के मामले में, तुरंत आईसीएआई को सूचित किया जाना चाहिए। एडमिट कार्ड पर महत्वपूर्ण निर्देश भी होंगे, जिनका परीक्षा तिथि पर पालन करना होगा।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) इंटरमीडिएट और फाइनल मई 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आईसीएआई सीए मई इंटर, फाइनल परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएआई सीए मई इंटर, फाइनल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने पंजीकरण नंबर और एसएसपी पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी चेक कर लें। किसी भी विसंगति के मामले में, तुरंत आईसीएआई को सूचित किया जाना चाहिए। एडमिट कार्ड पर महत्वपूर्ण निर्देश भी होंगे, जिनका परीक्षा तिथि पर पालन करना होगा।
ICAI Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
- अब सीए इंटर या फाइनल मई 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
ICAI Admit Card 2025: परीक्षा तिथि
आईसीएआई की तरफ से ये परीक्षाएं 2 से 14 मई, 2025 तक आयोजित की जाएंगी। ग्रुप 1 के उम्मीदवारों के लिए सीए इंटर परीक्षा 3, 5 और 7 मई को आयोजित की जाएगी, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 9, 11 और 14 मई को आयोजित की जाएंगी। ग्रुप 1 के लिए फाइनल परीक्षा 2, 4 और 6 मई को और ग्रुप 2 के लिए 8, 10 और 13 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी।
आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट कोर्स के पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच होंगे। पेपर 1 से 5 के लिए फाइनल परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी और पेपर 6 दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
Also read CSIR NET December 2024: सीएसआईआर नेट फाइनल आंसर की csirnet.nta.ac.in पर जारी, रिजल्ट जल्द
ICAI CA Foundation Course Exam: आईसीएआई सीए फाउंडेशन कोर्स परीक्षा तिथि
आईसीएआई सीए फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा 15, 17, 19 और 21 मई, 2025 को निर्धारित है। पेपर 1 और 2 के लिए फाउंडेशन परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी और पेपर 3 और 4 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा