ICAI CA Result 2024: सीए फाउंडेशन, इंटर सितंबर रिजल्ट 30 अक्टूबर को हो सकता है जारी, लेटेस्ट अपडेट जानें
Santosh Kumar | October 26, 2024 | 03:36 PM IST | 2 mins read
सीए फाउंडेशन परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, सीए फाउंडेशन सितंबर 2024 परीक्षा 13, 15, 18 और 20 सितंबर को आयोजित की गई थी।
Candidates can check all about CA Foundation by downloading this E-Book.
Check Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट सितंबर परीक्षा 2024 के परिणाम 30 अक्टूबर, 2024 को घोषित किए जाने की उम्मीद है। आईसीएआई सीए फाउंडेशन, इंटर सितंबर सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परिणाम जारी होने के बाद आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult के जरिए अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
आईसीएआई सीए फाउंडेशन, इंटर रिजल्ट की जानकारी धीरज खंडेलवाल ने ट्वीट के जरिए शेयर की है। उन्होंने लिखा, "सितंबर 2024 माह में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम 30 अक्टूबर को घोषित होने की संभावना है।"
सीए फाउंडेशन परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, सीए फाउंडेशन सितंबर 2024 परीक्षा 13, 15, 18 और 20 सितंबर को आयोजित की गई थी। जबकि इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षाएं 12, 14 और 17 सितंबर को हुईं, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 19, 21 और 23 सितंबर, 2024 को आयोजित की गईं।
CA Foundation September Result 2024: परिणाम विवरण
सीए फाउंडेशन, इंटर परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करना होगा। सीए फाउंडेशन सितंबर 2024 परिणाम में उम्मीदवार की योग्यता स्थिति के साथ-साथ विषयवार अंक भी शामिल होंगे।
सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अतिरिक्त, सभी चार पेपरों को मिलाकर न्यूनतम 55% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। सीए फाउंडेशन जून का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है।
ICAI CA Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीए फाउंडेशन, इंटर सितंबर परिणाम 2024 जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult पर जाएं।।
- होम पेज पर सीए फाउंडेशन, इंटर परीक्षा परिणाम लिंक खोलें।
- अब अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
- अब रिजल्ट अगले पेज पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंक चेक करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]UPSC CSE Main 2023 Reserve List: यूपीएससी सीएसई मेन्स रिजर्व लिस्ट upsc.gov.in पर जारी, 120 उम्मीदवारों का चयन
UPSC CSE Main 2023 Reserve List: यूपीएससी सीएसई मेन रिजर्व लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। मेरिट लिस्ट में 120 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल