ICAI CA Final November 2026: सीए फाइनल मॉक टेस्ट शेड्यूल जारी, 9 सितंबर से शुरू होगी सीरीज 1

Santosh Kumar | August 12, 2026 | 07:52 PM IST | 1 min read

सीरीज 1 की शुरुआत 9 सितंबर को होगी, जबकि सीरीज 2 की शुरुआत 23 सितंबर को होगी। दोनों सीरीज में सीए फाइनल के सभी 6 पेपर शामिल होंगे।

Certificate Courses Offered by ICAI

Download this e-book to know more about the certificate courses.

Download Now
आईसीएआई ने शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जारी किया है। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के बोर्ड ऑफ स्टडीज (एकेडमिक) ने नवंबर 2026 में होने वाली सीए फाइनल परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट पेपर सीरीज-1 और 2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीए फाइनल मॉक टेस्ट फिजिकल और वर्चुअल, दोनों तरीकों से आयोजित किए जाएंगे। आईसीएआई ने शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जारी किया है।

सीरीज 1 की शुरुआत 9 सितंबर को होगी, जबकि सीरीज 2 की शुरुआत 23 सितंबर को होगी। दोनों सीरीज में सीए फाइनल के सभी 6 पेपर शामिल होंगे। सभी टेस्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 3 घंटे के लिए अवधि के लिए होंगे।

ICAI CA Final Mock Test 2026: सीरीज 1 का शेड्यूल

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सीए फाइनल मॉक टेस्ट सीरीज 1 का शेड्यूल देख सकते हैं-

पेपर विषय डेट

पेपर-1

फाइनेंशियल रिपोर्टिंग

9 सितंबर

पेपर-2

एडवांस्ड फाइनेंशियल मैनेजमेंट

11 सितंबर

पेपर-3

एडवांस्ड ऑडिटिंग, एश्योरेंस एंड प्रोफेशनल एथिक्स

15 सितंबर

पेपर-4

डायरेक्ट टैक्स लॉज एंड इंटरनेशनल टैक्सेशन

17 सितंबर

पेपर-5

इनडायरेक्ट टैक्स लॉज

19 सितंबर

पेपर-6

इंटीग्रेटेड बिजनेस सॉल्यूशंस

21 सितंबर

ICAI CA Final Mock Test 2026: सीरीज 2 का शेड्यूल

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सीए फाइनल मॉक टेस्ट सीरीज 2 का शेड्यूल देख सकते हैं-

पेपर

विषय

तिथि

पेपर-1

फाइनेंशियल रिपोर्टिंग

23 सितंबर

पेपर-2

एडवांस्ड फाइनेंशियल मैनेजमेंट

26 सितंबर

पेपर-3

एडवांस्ड ऑडिटिंग, एश्योरेंस एंड प्रोफेशनल एथिक्स

28 सितंबर

पेपर-4

डायरेक्ट टैक्स लॉज एंड इंटरनेशनल टैक्सेशन

30 सितंबर

पेपर-5

इनडायरेक्ट टैक्स लॉज

3 अक्टूबर

पेपर-6

मल्टीडिसिप्लिनरी केस स्टडी विद स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट

5 अक्टूबर

क्वेश्चन पेपर तय शेड्यूल के अनुसार 'बोर्ड ऑफ स्टडीज नॉलेज पोर्टल' या 'बीओएस एमटीपी रजिस्ट्रेशन पोर्टल' पर अपलोड किए जाएंगे। संबंधित तारीखों पर दोपहर 1:30 बजे तक क्वेश्चन पेपर उपलब्ध हो जाएंगे।

मॉक टेस्ट शुरू होने की तारीख और समय से 48 घंटे के अंदर आंसर की अपलोड की जाएगी। जो स्टूडेंट्स फिजिकली मॉक टेस्ट देना चाहते हैं, वे अपनी नजदीकी आईसीएआई ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]