IBPS PO Mains Result 2025: आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट ibps.in पर जारी, 7 दिसंबर तक करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | December 1, 2025 | 10:57 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने 1 दिसंबर को प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2025 मुख्य परीक्षा (CRP PO/MT-XV) का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स 2025 एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को मेन्स एग्जाम में बैठने की अनुमति दी गई थी।
आईबीपीएस पीओ 2025 मेन्स स्कोरकार्ड 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। संस्थान द्वारा सहभागी बैंकों में 5,209 प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों को भरने के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया (सीआरपी) आयोजित की गई थी।
Also read IBPS RRB Clerk Admit Card 2025: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा शेड्यूल जानें
संस्थान द्वारा आईबीपीएस पीओ मेन्स 2025 एग्जाम 12 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। चयन प्रक्रिया में तीन चरण प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार शामिल है। आईबीपीएस पीओ चयन प्रक्रिया के तीनों चरणों में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को भाग लेने वाले बैंकों द्वारा नियुक्त किया जाएगा।
आईबीपीएस पीओ भर्ती 2025 से संबंधित नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक आईबीपीएस की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
IBPS PO Mains 2025 Result Link: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आईबीपीएस पीओ मेन्स 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- फिर, ‘मेन एग्जाम रिजल्ट CRP PO/MT-XV’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट 2025 जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]SSC GD Constable 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल अधिसूचना 25,487 पदों के लिए जारी; 31 दिसंबर तक करें आवेदन
एसएससी जीडी कांस्टेबल चयन प्रक्रिया 2026 में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा