IBPS Clerk Prelims Result 2025: आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द आने की संभावना, मुख्य परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | November 12, 2025 | 08:02 AM IST | 1 min read
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।
Candidates can check experts’ advice to crack IBPS Clerk exam here.
Check Nowनई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) जल्द ही आईबीपीएस क्लर्क (ग्राहक सेवा सहयोगी) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परिणाम डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों का नाम, वर्ग, सेक्शन-वाइज प्राप्त अंक, रोल नंबर/पंजीकरण संख्या, कुल कट ऑफ अंक, कुल अंक और प्रत्येक सेक्शन के लिए आईबीपीएस क्लर्क कट ऑफ जांच सकेंगे।
नवीनतम अपडेट के अनुसार, आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 29 नवंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एग्जाम देनी होगी। आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम 4, 5 और 11 नवंबर को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
Also read IBPS Clerk Recruitment 2025: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती में रिक्तियों की संख्या 10277 से बढ़कर 13533 हुई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 14 नवंबर, 2025 को जारी होने की संभावना है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 13533 ग्राहक सेवा सहयोगी के पदों को भरा जाएगा। आईबीपीएस क्लर्क चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) चरण शामिल है।
आईबीपीएस क्लर्क मेन्स 2025 एग्जाम में शामिल होने वाले चयनित उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर आईबीपीएस की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
IBPS Clerk 2025 Prelims Result: डाउनलोड कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क 2025 प्रीलिम्स रिजल्ट जांच सकते हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर “आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट 2025 (प्रीलिम्स)” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार