IBA 2024: बैंक कर्मियों के वार्षिक वेतन में होगी 17 प्रतिशत की वृद्धि, 5 दिन काम करने की मंजूरी का इंतजार
Saurabh Pandey | March 11, 2024 | 12:27 PM IST | 1 min read
आईबीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मेहता ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि बैंकिंग उद्योग के लिए यह फैसला एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इससे बैंक कर्मियों और अधिकारियों को फायदा मिलेगा।
नई दिल्ली : बैंक कर्मचारी यूनियनों और भारतीय बैंक संघ ने 17 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि पर सहमति व्यक्त की है, जिसके परिणामस्वरूप सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को प्रति वर्ष लगभग 8,284 करोड़ रुपये अधिक खर्च करने होंगे। नवंबर 2022 से शुरू होने वाली इस वेतन वृद्धि से लगभग 8 लाख बैंक कर्मचारियों को फायदा होगा। इस समझौते से पूरे भारत में बैंक कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होगी।
सभी शनिवारों को छुट्टियों के रूप में मान्यता देने के लिए ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन द्वारा एक संयुक्त नोट पर सहमति व्यक्त की गई है। हालांकि यह सरकार की मंजूरी के अधीन है और संशोधित कार्य घंटे मंजूरी के बाद ही लागू होंगे। नया वेतनमान 8088 अंक के अनुरूप महंगाई भत्ता और अतिरिक्त भार को मिलाकर तैयार किया गया है। नया वेतन समझौता महिला कर्मचारियों को चिकित्सा प्रमाणपत्र की आवश्यकता के बिना प्रति माह एक दिन की बीमारी की छुट्टी का अधिकार भी देता है।
आईबीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मेहता ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि बैंकिंग उद्योग के लिए यह फैसला एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। क्योंकि आईबीए और यूएफबीयू,आईबीओए, एआईबीएएसएम और बीकेएसएम ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए वेतन संशोधन के संबंध में 9वें संयुक्त नोट और 12वें द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
आईबीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मेहता ने बताया कि 31 अक्टूबर को या उससे पहले पेंशन प्राप्त करने के पात्र लोगों को एसबीआई सहित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा प्रदान की जाने वाली पेंशन या पारिवारिक पेंशन के अतिरिक्त मासिक अनुग्रह राशि का भुगतान किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी