IB ACIO II Executive Final Result 2025: आईबी एसीआईओ ग्रेड 2 एग्जिक्यूटिव फाइनल रिजल्ट mha.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | June 3, 2026 | 06:31 PM IST | 2 mins read
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने टियर-1, टियर-2 और अप्रैल 2026 में हुए इंटरव्यू के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर ACIO-II/Exe परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है।
नई दिल्ली : गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II/एग्जिक्यूटिव (ACIO-II/Exe) परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षाओं और इंटरव्यू के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर पात्र उम्मीदवारों को अंतिम रूप से नियुक्ति के लिए चुन लिया गया है। सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर आधिकारिक तौर पर वेबसाइट mha.gov.in जारी कर दिए गए हैं।
इंटेलीजेंस ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए जारी किए गए रोल नंबर बढ़ते क्रम में दिए गए हैं, इसे मेरिट का क्रम न समझा जाए। आरक्षित श्रेणियों (EWS, OBC, SC, ST) के जो छात्र अनारक्षित (UR) सूची में हैं, उन्होंने सामान्य श्रेणी के मानकों को पूरा किया है। वहीं, जिन रोल नंबरों के आगे 'P' लिखा है, उनका चयन आवश्यक दस्तावेज या जानकारी जमा न करने के कारण फिलहाल अंतरिम रखा गया है।
IB ACIO II Executive Final Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "What's New" या "Vacancies" सेक्शन में जाएं और 'IB ACIO-II/Exe Final Result 2025' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें।
- अब फाइनल मेरिट लिस्ट पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- मेरिट लिस्ट पीडीएफ में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
- अंत में रिजल्ट को डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
IB ACIO II Executive Final Result 2025: तीनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर चयन
इस अंतिम परिणाम को तैयार करने में चयन प्रक्रिया के तीनों चरणों के अंकों को आधार बनाया गया है। इसमें 16-18 सितंबर 2025 को आयोजित हुई टियर-1 परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट), 11 जनवरी 2026 को आयोजित हुई टियर-2 परीक्षा और 1 से 30 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित किए गए टियर-3 (इंटरव्यू) के संयुक्त प्रदर्शन को शामिल किया गया है।
IB ACIO II Executive Final Result 2025: अंतिम चयन के लिए ये शर्तें भी होंगी लागू
नोटिस में साफ किया गया है कि केवल तीनों चरणों की परीक्षा पास कर लेना ही नौकरी का अधिकार नहीं देता है। अंतिम चयन अभी चरित्र एवं पूर्ववृत्त सत्यापन (Character & Antecedents Verification), मेडिकल परीक्षा और आयु सीमा, योग्यता और श्रेणी से संबंधित अन्य सभी पात्रता शर्तों के सफलतापूर्वक पूरा होने के अधीन होगा। ब्यूरो ने यह भी कहा है कि परिणाम तैयार करने में पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी किसी त्रुटि या चूक को बाद में सुधारने का अधिकार आईबी के पास सुरक्षित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल