Trusted Source Image

HTET 2025 Exam: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, एचबीएसई ने दी जानकारी, अब जुलाई में होगा एग्जाम

Santosh Kumar | June 3, 2026 | 12:45 PM IST | 2 mins read

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा एक राज्य-स्तरीय पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन हरियाणा भर के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती और पात्रता प्रमाणन के लिए किया जाता है।

हरियाणा बोर्ड ने एचटीईटी 2024 बायोमेट्रिक प्रक्रिया के संबंध में अधिसूचना जारी की। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
हरियाणा बोर्ड ने एचटीईटी 2024 बायोमेट्रिक प्रक्रिया के संबंध में अधिसूचना जारी की। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट 2025) को स्थगित कर दिया है। 13 और 14 जून 2026 को होने वाली यह परीक्षा अब 4 और 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने एचटीईटी परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा की है। इस फैसले से लाखों उम्मीदवार प्रभावित हुए हैं। इसके अतिरिक्त, बोर्ड ने एचटीईटी 2024 बायोमेट्रिक प्रक्रिया के संबंध में अधिसूचना जारी की।

हरियाणा बोर्ड ने यह फैसला परिचालन संबंधी जरूरतों और लॉजिस्टिक्स (व्यवस्था) संबंधी बातों को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि एचटीईटी 2025 परीक्षा का आयोजन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सुचारू रूप से हो सके।

HTET 2025 Exam Date: एचटेट परीक्षा की नई डेट

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा एक राज्य-स्तरीय पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन हरियाणा भर के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती और पात्रता प्रमाणन के लिए किया जाता है।

बोर्ड ने अब एचटेट 2025 परीक्षा को 4 और 5 जुलाई, 2026 के लिए पुनर्निर्धारित कर दिया है। एचटीईटी 2025 परीक्षा हरियाणा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर बोर्ड के अधिकारियों के सख्त दिशानिर्देशों और देखरेख में आयोजित की जाएगी।

Also readUPSSSC Exam Calendar 2026: यूपीएसएसएससी कैलेंडर सितंबर तक की परीक्षाओं/इंटरव्यू के लिए upsssc.gov.in पर जारी

HTET 2024 Biometric Verification: 8 और 9 जून को अंतिम अवसर

एचटेट-2024 के जिन उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन अभी भी लंबित है और जिनका परिणाम आरएलवी के रूप में रुका हुआ है, ऐसे उम्मीदवारों को 8 और 9 जून को भिवानी स्थित बोर्ड मुख्यालय में सत्यापन के लिए बुलाया गया है।

एचटीईटी 2024 परीक्षा 30 और 31 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई, और इसके परिणाम 10 नवंबर को घोषित किए गए। उम्मीदवार अपनी आरएलवी की स्थिति में सुधार करा सकते हैं, बशर्ते उनके पास पर्याप्त प्रमाण (मूल प्रवेश पत्र) हों।

रिजल्ट के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य

इसके अलावा फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र, आरएलवी परीक्षा परिणाम का प्रमाण हो। ऐसे परीक्षार्थियों को आवेदन के समय उपलब्ध करवाए गए पंजीकृत मोबाईल नम्बर / ई-मेल पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने के लिए संदेश भेजे जा चुके हैं।

जो उम्मीदवार बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे, उनके परिणाम घोषित नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications