Trusted Source Image

UPSSSC Exam Calendar 2026: यूपीएसएसएससी कैलेंडर सितंबर तक की परीक्षाओं/इंटरव्यू के लिए upsssc.gov.in पर जारी

Santosh Kumar | June 3, 2026 | 10:04 AM IST | 2 mins read

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने जनवरी से सितंबर तक की अवधि के लिए परीक्षाओं और साक्षात्कारों का कैलेंडर जारी किया है।

यूपीएसएसएससी कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने वर्ष 2026 के लिए अपना परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में जून से सितंबर 2026 के बीच आयोजित होने वाली विभिन्न मुख्य परीक्षाओं, साक्षात्कारों और चिकित्सा परीक्षाओं की संभावित तिथियों का विवरण दिया गया है। यूपीएसएसएससी कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है। इससे लाखों उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को व्यवस्थित करने में सहायता मिलेगी।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने जनवरी से सितंबर तक की अवधि के लिए परीक्षाओं और साक्षात्कारों का कैलेंडर जारी किया है। विशेष परिस्थितियों में, आयोग परीक्षा की तिथियों में परिवर्तन कर सकता है।

यूपीएसएसएससी कैलेंडर में विभिन्न ग्रुप सी भर्ती परीक्षाओं, स्किल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू का पूरा शेड्यूल दिया गया है। कैलेंडर के अनुसार, जून और सितंबर के बीच कई पदों के लिए भर्ती प्रक्रियाएं आयोजित की जाएंगी।

Also readUPSSSC ABT Result 2026: यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्टिंग रिजल्ट घोषित

UPSSSC Exam Calendar 2026: यूपीएसएसएससी एग्जाम कैलेंडर

यूपीएसएसएससी कैलेंडर 2026 जून से सितंबर तक की परीक्षाओं के लिए नीचे तालिका में दिया गया है-

परीक्षा/साक्षात्कार

प्रस्तावित तिथि

अनुदेशक टर्नर (20(7)/2015) पदों पर साक्षात्कार

जून 2026

अनुदेशक बेसिक कॉस्मेटोलॉजी (16(4)/2016) पदों पर साक्षात्कार

जून 2026

वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2022/09) की चिकित्सा परीक्षा

15 जून से 20 जून 2026

अनुदेशक मशीनिस्ट (20(7)/2015) पदों पर साक्षात्कार

जून 2026

सहायक सांख्यिकीय अधिकारी (18(5)/2016) पदों पर साक्षात्कार

जून 2026

भेषजिक मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025/02)

29 जून 2026, सुबह 10 बजे से 12 बजे तक

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025/03)

29 जून 2026, दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक

बीसीजी तकनीशियन मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2023/10)

30 जून 2026, सुबह 10 बजे से 12 बजे तक

अनुदेशक फैशन टेक्नोलॉजी (16(4)/2016) पदों पर साक्षात्कार

जुलाई 2026

अनुदेशक ड्रेस मेकिंग (16(4)/2016) पदों पर साक्षात्कार

जुलाई 2026

अनुदेशक स्विंग टेक्नोलॉजी (16(4)/2016) पदों पर साक्षात्कार

जुलाई 2026

सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025/05)

12 जुलाई 2026, सुबह 10 बजे से 12 बजे तक

दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय (शिक्षक संवर्ग) मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025/04)

12 जुलाई 2026, दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक

अनुदेशक मैकेनिक मोटर व्हीकल (20(7)/2015) पदों पर साक्षात्कार

जुलाई 2026

सहायक सांख्यिकीय अधिकारी/सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकीय) मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025/06)

26 जुलाई 2026, सुबह 10 बजे से 12 बजे तक

अनुदेशक प्लम्बर (16(4)/2016) पदों पर साक्षात्कार

अगस्त 2026

प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025/07)

9 अगस्त 2026, सुबह 10 बजे से 12 बजे तक

सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025/08)

23 अगस्त 2026, सुबह 10 बजे से 12 बजे तक

आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025/09)

20 सितंबर 2026, सुबह 10 बजे से 12 बजे तक

वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2025/13)

27 सितंबर 2026, सुबह 10 बजे से 12 बजे तक

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications