IAF AFCAT 2026: एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए पंजीकरण afcat.edcil.co.in पर आज से शुरू, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | November 17, 2025 | 08:17 AM IST | 2 mins read
एएफसीएटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास कक्षा 10 और 12 के प्रमाण पत्र, वैध ईमेल आईडी व फोन नंबर और आधार कार्ड विवरण होना चाहिए।
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) की ओर से एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 1) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू कर दी जाएगी। सभी इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर आज सुबह 11:00 बजे से अंतिम तिथि 14 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
AFCAT 2026 Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता
ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) के लिए - भौतिकी और गणित में न्यूनतम 60% अंक और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग/ प्रौद्योगिकी में न्यूनतम 4 वर्षीय स्नातक डिग्री/ एकीकृत स्नातकोत्तर योग्यता होनी चाहिए।
फ्लाइंग ब्रांच के लिए - किसी भी विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक (न्यूनतम 3 वर्ष) और 12वीं परीक्षा गणित और भौतिकी विषय के साथ उत्तीर्ण किया हो। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक हो।
ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी शाखा) के लिए - 4 वर्षीय योग्यता डिग्री हो। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) या एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की एसोसिएट सदस्यता की सेक्शन ए और बी परीक्षा 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
Also read SBI Clerk Mains Admit Card 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस एडमिट कार्ड जारी, 21 नवंबर को परीक्षा
फ्लाइंग ब्रांच के लिए आवेदक की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच और ग्राउंड ड्यूटी के लिए 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2027 से की जाएगी। एआईएफ एएफसीएटी 2026 आवेदन शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को 550 रुपये + जीएस का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान कुल 5 परीक्षा शहर चुनने का विकल्प मिलेगा। आईएएफ एएएफसीएटी 1 परीक्षा 31 जनवरी, 2026 को ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट 22 जनवरी से एएफसीएटी 1 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए एएफसीएटी 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
AFCAT 1 2026 registration: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एएफसीएटी 1 2026 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:
- AFCAT की वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘रजिस्ट्रेशन लिंक’ पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें और फॉर्म भरें।
- शुल्क का भुगतान करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल