HPSC Assistant Professor Recruitment 2024: हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू
Abhay Pratap Singh | August 7, 2024 | 12:36 PM IST | 2 mins read
हरियाणा सहायक प्रोफेसर भर्ती 2024 के माध्यम से चयनित योग्य उम्मीदवारों को 57,700 रुपये से 1,82,400 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने विभिन्न विषयों के तहत हरियाणा राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 7 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आखिरी तिथि या उससे पहले आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 अगस्त तय की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2,424 रिक्तियां भरी जाएंगी।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आवेदक ने कक्षा 10वीं तक हिंदी/ संस्कृत विषय की पढ़ाई किया हो। इसके अलावा, उम्मीदवार UGC NET/ SLET/ SET Exam में से कोई एक परीक्षा उत्तीर्ण हो।
हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर आवेदन के लिए अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, हरियाणा राज्य के रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों और महिला उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 250 रुपये जमा करना होगा। जबकि, दिव्यांग आवेदकों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।
एचपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इन पदों पर आवेदकों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
Haryana Assistant Professor Vacancy 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर विजिट करें।
- फिर, Apply Online बॉक्स में जाकर भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद मांगी गई जानकारी भरें और आवेदन प्रक्रिया पूरा करें।
- अब, शुल्क जमा करके भरे हुए फॉर्म को सबमिट करें व प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच