HPRCA TGT Medical Result 2026: एचपीआरसीए टीजीटी मेडिकल रिजल्ट hprca.hp.gov.in पर जारी, 502 कैंडिडेट चयनित
Abhay Pratap Singh | February 18, 2026 | 03:36 PM IST | 2 mins read
एचपीआरसीए टीजीटी मेडिकल रिजल्ट 2026 में प्रोविजनली रूप से चयनित उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने ट्रेनी ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT- Medical) पोस्ट कोड 25003 के तहत आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर एचपीआरसीए टीजीटी मेडिकल रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
एचपी टीजीटी मेडिकल परीक्षा का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें अगले चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश टीजीटी रिजल्ट 2026 में कुल 502 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए हैं। परीक्षा 15 दिसंबर से 17 दिसंबर, 2025 के बीच सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।
HP TGT Medical Exam Result 2026: महत्वपूर्ण विवरण
एचपीआरसीए टीजीटी मेडिकल भर्ती के लिए महत्वपूर्ण विवरण की जांच यहां कर सकते हैं:
- कुल रिक्त पदों की संख्य - 169
- कुल प्राप्त आवेदन - 12,866
- परीक्षा में शामिल उम्मीदवार - 11,065
- अनुपस्थित उम्मीदवार - 1,801
- शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार - 502
- परीक्षा का प्रकार – कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (CBST)
एचपीआरसीए टीजीटी मेडिकल रिजल्ट 2026 में प्रोविजनली रूप से चयनित उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) में शामिल होने के लिए पात्र हैं। हिमाचल प्रदेश टीजीटी मेडिकल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।
हिमाचल प्रदेश टीजीटी मेडिकल परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल रिक्तियों में से सबसे अधिक 60 पद सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के हैं। इसके अलावा, जनरल(EWS) के 21, जनरल (WFF) के 2, ओबीसी (UR) के 28, ओबीसी (BPL) के 6, ओबीसी (WFF) के 1, एससी (UR) के 34, एससी (BPL) के 6, एससी (WFF) के 2, एसटी (UR) के 6 ओर एसटी (BPL) के 3 पद शामिल हैं।
HP TGT Medical Result 2026 PDF: डाउनलोड चरण जानें
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार एचपी टीजीटी मेडिकल रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एचपीआरसीए की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, टीजीटी (मेडिकल) रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ में Ctrl+F की सहायता से रोल नंबर जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा