HPRCA TGT Arts Admit Card 2026: एचपीआरसीए टीजीटी आर्ट्स एडमिट कार्ड hprca.hp.gov.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | January 8, 2026 | 07:39 AM IST | 1 min read
एचपी टीजीटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगा।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT- आर्ट्स) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एचपी टीजीटी आर्ट्स 2025 परीक्षा 12 जनवरी से 20 जनवरी, 2026 तक राज्यभर में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर एचपीआरसीए टीजीटी आर्ट्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड किया जा सकता है। एचपी टीजीटी हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (आर्ट्स) के पद के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक सक्रिय कर दिया गया है। परीक्षा 12, 13, 14, 15, 16, 17 और 20 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।”
प्रश्नपत्र में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर अंग्रेजी व हिंदी भाषा में होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। एचपीआरसीएटीजीटी आर्ट्स परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी।
एचपीआरसीए टीजीटी आर्ट्स 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड उम्मीदवार 20 जनवरी, 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा। परीक्षा की अवधि 120 मिनट है।
आयोग ने टीजीटी आर्ट्स परीक्षा 2025 मॉक टेस्ट लिंक भी सक्रिय कर दिया है। एचपीआरसीए टीजीटी आर्ट्स मॉक टेस्ट की सहायता के कैंडिडेट अपनी तैयारी का आकलन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एचपीआरसीए की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
HP TGT Arts Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्निलिखित चरणों का पालन करके एचपी टीजीटी हाल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
- आर्ट्स एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- ओपन पीडीएफ में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल