HPRCA JE Recruitment 2026: एचपीआरसीए जेई नोटिफिकेशन 149 पदों के लिए जारी, 10 अप्रैल से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | April 7, 2026 | 06:45 PM IST | 2 mins read
एचपीआरसीए जेई भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के अंतिम चरण के लिए चुना जाएगा।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत जूनियर इंजीनियर (सिविल) भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, एचपीआरसीए जेई 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल को शुरू होगी और 2 मई, 2026 को समाप्त हो जाएगी।
एचपी जूनियर इंजीनियर एप्लीकेशन फॉर्म में उम्मीदवारों को संशोधन का अवसर दिया जाएगा। सुधार विंडो 7 दिनों के लिए खोली जाएगी, जो ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) जमा करने की अंतिम तिथि के तीन दिन बाद शुरू होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 149 जूनियर इंजीनियर (सिविल) के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
HPRCA Junior Engineer Eligibility 2026: शैक्षणिक मानदंड
- आवेदक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या 10+2 परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। साथ ही, सिविल इंजीनियरिंग में नियमित पूर्णकालिक डिप्लोमा या बीई/ बीटेक डिग्री हो।
- हिमाचल प्रदेश में स्थित किसी स्कूल/ संस्थान से मैट्रिक और 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण और तकनीकी योग्यता (अर्थात् डिप्लोमा कोर्स) वाले कैंडिडेट ही आवेदन के पात्र हैं।
एचपीआरसीए जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। आवेदन शुल्क के रूप में सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 800 रुपये देना होगा, जबकि करेक्शन फीस 100 रुपये है।
एचपीआरसीए जेई भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा। जूनियर इंजीनियर (सिविल) (जॉब ट्रेनी) पद पर चयनित कैंडिडेट को 23,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एचपीआरसीए जूनियर इंजीनियर भर्ती नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
HPRCA Junior Engineer (Civil) Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एचपीआरसीए की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
- “जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और लॉगिन करके फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार