HP Police Bharti: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती में ‘चिट्टा’ के लिए डोपिंग परीक्षण अनिवार्य
Press Trust of India | July 30, 2025 | 10:42 AM IST | 1 min read
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने नशीले पदार्थों के खतरे के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई है तथा वह युवाओं को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
शिमला: हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती के दौरान अब ‘चिट्टा’ के लिए डोपिंग परीक्षण अनिवार्य होगा और नए भर्ती होने वाले सरकारी कर्मचारियों को यह शपथपत्र देना होगा कि वे सिंथेटिक मादक पदार्थ का सेवन नहीं करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान पुलिस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा स्वास्थ्य विभागों ने राज्य में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मादक पदार्थ संबंधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सुक्खू ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने नशीले पदार्थों के खतरे के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई है तथा वह युवाओं को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’’ उन्होंने नशीले पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
जारी एक बयान के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस कानून के मामले कुल मामलों का नौ प्रतिशत हैं, जो पंजाब के 20 प्रतिशत से काफी कम हैं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में, मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की 42.22 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल