HP Home Guard Answer Key 2026: एचपी होमगार्ड प्रोविजनल आंसर की जल्द, आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा मौका
Abhay Pratap Singh | September 3, 2026 | 11:02 AM IST | 2 mins read
एचपी होमगार्ड आंसर की 2026 ऑपत्ति विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स विभाग की ओर से होम गार्ड लिखित परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट https://himachal.nic.in/homeguard/ पर जाकर एचपी होमगार्ड 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
एचपी होमगार्ड प्रोविजनल आंसर की 2026 पर समय-सीमा के भीतर लागू शुल्क भुगतान और सहायक/ प्रमाणित दस्तावेजों के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद 3 से 5 दिनों तक ऑपत्ति लिंक सक्रिय रहेगी। ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
अभ्यर्थियों को एचपी होमगार्ड आंसर की 2026 ऑपत्ति विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। आधिकारिक उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश में होम गार्ड वॉलंटियर्स भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत होम गार्ड वॉलंटियर - जनरल ड्यूटी (पुरुष)/ जनरल ड्यूटी (महिला)/ टेक्निकल के पदों के लिए पीएसटी/ पीईटी और ड्राइविंग दक्षता परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही 23 अगस्त को आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र थे।
इस भर्ती अभियान में 700 पदों को भरा जाएगा, इनमें पुरुषों के लिए 358 जनरल ड्यूटी पद और महिलाओं के लिए 167 जनरल ड्यूटी पद शामिल हैं। इसके अलावा, 76 पद स्वयंसेवी ड्राइवर के, 74 पद बैंडमैन के तथा इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, दर्जी और स्टेनोग्राफर सहित तकनीकी कारीगरों के लिए 25 अन्य पद शामिल हैं।
HP Home Guard Provisional Answer Key 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक himachal.nic.in/homeguard/Content/AllAnnouncements पर जाएं।
- होमगार्ड परीक्षा 2026 प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार उत्तर कुंजी जांचें डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
- अंकों की गणना करें और आवश्यकता होने पर आपत्ति दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार