Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में 25 मई तक बंद रहेंगे प्राइमरी-प्री प्राइमरी स्कूल, येलो अलर्ट
Saurabh Pandey | May 24, 2024 | 09:45 AM IST | 2 mins read
जिन स्कूलों में परीक्षाएं होनी हैं, वहां शुक्रवार और शनिवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक परीक्षाएं होंगी। आदेश में कहा गया है कि स्कूलों के परीक्षा कक्षों में पीने का पानी, पंखे, कूलर या एयर कंडीशनिंग जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
नई दिल्ली : गर्मी की लहर दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को ऊना जिले के सभी निजी प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्कूलों को 24 और 25 मई को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट जतिन लाल ने एक आदेश में कहा कि बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
ऊना जिला राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम विभाग ने 25 से 27 मई तक अलग-अलग, निचले इलाकों में लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी जतिन लाल ने कहा कि जिले में लू का भीषण प्रकोप है और अत्यधिक लू के कारण स्कूलों में स्कूली बच्चों के बीमार पड़ने की घटनाएं हो रही हैं।
वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में लू चलने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक और पूर्व-प्राथमिक विद्यालयों को 24 और 25 मई को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
आदेश के मुताबिक जिन स्कूलों में परीक्षाएं होनी हैं, वहां शुक्रवार और शनिवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक परीक्षाएं होंगी। स्कूलों के परीक्षा कक्षों में पीने का पानी, पंखे, कूलर या एयर कंडीशनिंग जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों को हीट स्ट्रोक की स्थिति में तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक चिकित्सा किट और डॉक्टर या नर्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।
आठ जिलों में हीट वेव अलर्ट
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार शिमला, चंबा, किन्नौ और लाहौल और स्पीति को छोड़कर 12 जिलों में से आठ जिलों में हीट वेव अलर्ट की घोषणा की गई है। बता दें कि, हाल ही में देशभर के कई राज्यों में 'लू' और गर्मी के चलते स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक अमरजीत शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सिरमौर जिले के पोंटा साहिब और नाहन में भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी