HP NEET UG Counselling 2024: एचपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन amruhp.ac.in पर जारी
Saurabh Pandey | August 30, 2024 | 11:40 AM IST | 2 mins read
हिमाचल प्रदेश नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन सूची 2024 में जिन छात्रों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें सीट स्वीकार करने और प्रवेश औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए संबंधित कॉलेज में जाना होगा।
नई दिल्ली : अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू), हिमाचल प्रदेश ने एचपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने राउंड 1 चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे हिमाचल प्रदेश नीट यूजी प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि यह सभी उम्मीदवारों के लिए सूचना है कि प्रोविजनल सीट आवंटन एमबीबीएस/बीडीएस पाठ्यक्रम के लिए जारी हो गया है। यदि सीट आवंटन में कोई भी गड़बड़ी मिलती है, तो उम्मीदवारों को 30 अगस्त दोपहर 1 बजे से पहले तुरंत इसकी सूचना counselling.amruhp@gmail.com पर देनी होगी।
एचपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए सीट आवंटन परिणाम पूरे हिमाचल प्रदेश में 85% राज्य कोटा एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर प्रवेश के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र सीट आवंटन परिणाम की मदद से अपने प्रवेश की स्थिति की चेक कर सकेंगे।
एचपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 का फाइनल सीट आवंटन आज यानी 30 अगस्त को जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर जाकर देख सकेंगे।
HP NEET UG Counselling 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
- राउंड 1 फाइनल सीट आवंटन - 30 अगस्त 2024
- आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम में शामिल होने की तिथि - 3 सितंबर से 5 सितंबर 2024 तक
- दूसरे राउंड के लिए खाली सीटों की स्थिति - 6 सितंबर 2024
- दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए नया ऑनलाइन काउंसलिंग फॉर्म भरने की शुरुआत - 7 सितंबर से 8 सितंबर 2024 तक
Also read
Gujarat NEET UG Counselling 2024: गुजरात नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम medadmgujarat.org पर जारी
हिमाचल प्रदेश नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन सूची 2024 में जिन छात्रों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें सीट स्वीकार करने और प्रवेश औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए संबंधित कॉलेज में जाना होगा। राउंड 1 काउंसलिंग के लिए कॉलेज में शामिल होने की अंतिम तिथि 5 सितंबर, 2024 है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा