HP School News: गर्मी को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अभिभावकों ने स्कूल का समय बदलने की मांग की
Press Trust of India | June 13, 2025 | 04:34 PM IST | 1 min read
छात्रों के साथ शिक्षकों को भी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने के बीच हमीरपुर के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने शुक्रवार (13 जून) को जिला प्रशासन से शिक्षण संस्थानों के समय में बदलाव करने का आग्रह किया।
एक अभिभावक रोशन लाल ने कहा कि स्कूल प्रबंधन नियमित समय सारिणी के अनुसार कक्षाएं चला रहे हैं, जिसके लिए छात्रों को सुबह नौ बजे तक स्कूल पहुंचना होता है। उन्होंने प्रशासन से समय सारिणी की समीक्षा करने का आग्रह किया।
दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस
अभिभावकों के अनुसार, उन्होंने शिक्षा उपनिदेशक और उपायुक्त, हमीरपुर से स्कूलों के समय की समीक्षा करने और इसमें बदलाव करने की मांग की है, क्योंकि दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है और दोपहर में लू की आशंका है।
अभिभावकों ने कहा है कि गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह 7 से दोपहर 12 बजे या सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस पर निर्णय लेने का अधिकार जिलाधिकारियों को दिया है।
Also read Delhi School Education: फीस विनियमन पर दिल्ली सरकार के अध्यादेश से निजी स्कूलों को फायदा होगा - आप
शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी गई
ऊना जिले में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 30 जून तक हैं, लेकिन हमीरपुर में छुट्टियों का पहला भाग 8 जून को खत्म हो गया और अगला भाग 13 जुलाई से शुरू होगा। एक अभिभावक ने कहा कि गर्मी में बच्चे स्कूल जा रहे हैं, लेकिन विभाग ने छुट्टियों को लेकर कोई निर्देश नहीं दिए हैं।
छात्रों के साथ शिक्षकों को भी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन हालात पर नजर रख रहा है और शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल