हिमाचल प्रदेश सरकार विशेषज्ञों सहित 650 चिकित्सकों की भर्ती करेगी, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
Santosh Kumar | August 31, 2026 | 08:40 AM IST | 1 min read
सीएम ने कहा कि सरकार 300 चिकित्सा अधिकारी, 200 विशेषज्ञ चिकित्सक और 150 उच्च विशेषज्ञता प्राप्त चिकित्सकों की भर्ती करने जा रही है।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश सरकार सभी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में जांच सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए करीब 500 करोड़ रुपये का निवेश कर आधुनिक उपकरण स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को यह जानकारी दी।
सीएम सुक्खू ने हमीरपुर जिले के नदौन विधानसभा क्षेत्र के कांगू इलाके में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में आधुनिक प्रौद्योगिकी व उपकरण लगाने से जांच की सुविधाएं मजबूत होंगी व बिना देरी के सही इलाज मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि चिकित्सा महाविद्यालयों के अलावा, राज्य सरकार सभी 70 आदर्श चिकित्सा संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति भी कर रही है, ताकि लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
Also read NEET PG Exam 2026: जयपुर में नीट-पीजी परीक्षा केंद्रों पर बिजली की समस्या की जांच के लिए समिति गठित
सीएम ने कहा कि सरकार 300 चिकित्सा अधिकारी, 200 विशेषज्ञ चिकित्सक और 150 उच्च विशेषज्ञता प्राप्त चिकित्सकों की भर्ती करने जा रही है। इसके तहत, नदौन, कांगू, गलोड़ और धनेटा के अस्पतालों में भी चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कांगू स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के तौर पर नामित किया गया है। स्कूल की नयी इमारत बनाई जाएगी और छात्रों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
अगली खबर
]Rajasthan NEET UG Counselling 2026: राजस्थान नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी, 5 सितंबर तक करें रिपोर्टिंग
राजस्थान नीट यूजी सीट अलॉटमेंट उम्मीदवारों को तय समय-सीमा के अंदर फीस का भुगतान, रिपोर्टिंग/जॉइनिंग, डॉक्यूमेंट जमा करने/वेरिफिकेशन और एडमिशन से जुड़ी अन्य ज़रूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार