HPCET Result 2024: हिमाचल प्रदेश सीईटी परिणाम himtu.ac.in पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 30, 2024 | 01:18 PM IST | 2 mins read
हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 में उत्तीर्ण उम्मीदवार एचपी सीईटी काउंसलिंग 2024 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने एचपी सीईटी परिणाम 2024 ऑनलाइन मोड में घोषित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 में उपस्थित हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट himtu.ac.in पर जाकर एचपी सीईटी रिजल्ट 2024 देख सकते हैं।
HP CET 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एचपीसीईटी 2024 परीक्षा का आयोजन 10 मई को किया गया था। हिमाचल प्रदेश सीईटी 2024 एंट्रेंस एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
एचपी सीईटी प्रवेश परीक्षा परिणाम 2024 में प्राप्त अंकों के साथ ही उम्मीदवार योग्यता स्थिति भी देख सकते हैं। HPCET में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। एचपी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट मेरिट लिस्ट 2024 में शामिल उम्मीदवार ही HPCET काउंसलिंग 2024 के लिए पात्र होंगे।
एचपीसीईटी परिणाम 2024 में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, कोर्स एंड ब्रांच, जेंडर, भाग-1, 2 व 3 में प्राप्त अंक और कुल प्राप्त अंक सहित अन्य विवरण प्रदर्शित होगा। दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा एचपीसीईटी रिजल्ट में समान अंक लाने पर टाई-ब्रेकिंग नियम लागू किया जाएगा।
Also read HP LEET 2024 Answer Key: हिमाचल प्रदेश लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा आंसर की hptechboard.com पर जारी
HPCET 2024 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण कराना होगा। एचपी सीईटी काउंसलिंग 2024 के दौरान कैंडिडेट को प्रवेश के लिए अपने पसंदीदा कोर्स और कॉलेज का चयन करना होगा। काउंसलिंग संबंधित अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
HPCET 2024 Result: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर कैंडिडेट एचपी सेट 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद, परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- HPCET परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
Himachal Pradesh Common Entrance Test 2024: टाई ब्रेकिंग नियम
एचपीसीईटी 2024 में समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय निम्नलिखित नियमों को लागू करेगा:
- भौतिक विज्ञान में अधिक अंक लाने वाले अभ्यर्थी को अधिक रैंक दी जाएगी।
- इसके बाद केमिस्ट्री में अधिक अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी।
- फिजिक्स, केमिस्ट्री दोनों में समान अंक होने पर तीसरे विषय के अंकों की तुलना की जाएगी।
- यदि एचपीसीईटी 2024 आवेदन में योग्यता परीक्षा के अंक उपलब्ध नहीं हैं, तो 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर टाई नियमों को तोड़ा जाएगा। यह काउंसलिंग के दौरान किया जाएगा।
- फिर भी बराबरी बनी रहती है तो अधिक आयु वाले अभ्यर्थियों को रैंकिंग में प्राथमिकता दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार