HTET OMR Sheet 2025: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की ओएमआर शीट bseh.org.in पर जारी, डाउनलोड शुल्क जानें
Saurabh Pandey | September 2, 2026 | 03:40 PM IST | 1 min read
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की ओएमआर शीट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) की ओएमआर शीट जारी कर दी है। एचटीईटी परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या एचटीईटी पोर्टल से ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
एचटीईटी ओएमआर शीट उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने 4 और 5 जुलाई, 2026 को आयोजित हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) में भाग लिया था। ओएमआर शीट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। एचटीईटी ओएमआर शीट तीनों स्तरों PRT (लेवल 1), TGT (लेवल 2) और PGT (लेवल 3) के लिए उपलब्ध है।
यह सुविधा मुख्य रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है, जिनका रिजल्ट स्टेटस "Not Qualified" या "DisQualified" दिखा रहा है, जिससे कि वे आगे के कदम उठाने से पहले अपने जवाबों की समीक्षा कर सकें।
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट 5 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था और 22 अगस्त 2026 को स्कोरकार्ड के साथ ई-सर्टिफिकेट जारी किए गए थे।
HTET Result 2025: ओएमआर शीट फोटोकॉपी शुल्क
जो उम्मीदवार अपनी ओएमआर शीट की फोटोकॉपी लेना चाहते हैं, वे 100 रुपये फीस ऑनलाइन जमा करके 1 सितंबर 2026 की शाम से 23 अक्टूबर 2026 तक इसे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एचटीईटी ओएमआर शीट देखने के लिए उम्मीदवार के लेवल का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी।
Also read HTET Results 2025: हरियाणा टीईटी स्कोरकार्ड htet.eapplynow.com पर जारी, 16.57% अभ्यर्थी सफल
HTET OMR Answer Sheet 2026: ओएमआर शीट डाउनलोड प्रक्रिया
- बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर "HTET OMR Answer Sheet 2026" लिंक को चुनें।
- अब लिंक पर क्लिक करें, एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
- अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालें।
- इसके बाद सबमिट या लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- आपकी स्कैन की हुई ओएमआर रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अंत में सभी जानकारी ध्यान से देखें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल