Haryana Polytechnic Admission 2026-27: हरियाणा पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जानें प्रोसेस, लास्ट डेट

Santosh Kumar | April 21, 2026 | 03:28 PM IST | 2 mins read

डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मई है, और डिप्लोमा इंजीनियरिंग (लैटरल एंट्री) के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 मई तय की गई है।

छात्र आवेदन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट techadmissionshry.gov.in पर जा सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: हरियाणा पॉलिटेक्निक एडमिशन 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी (एचएसटीईएस) ने डिप्लोमा इंजीनियरिंग, लेटरल एंट्री और फार्मेसी कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया। इच्छुक छात्र अब आवेदन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट techadmissionshry.gov.in पर जा सकते हैं। यह प्रक्रिया सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में 75% सीटों पर लागू है।

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मई है, और डिप्लोमा इंजीनियरिंग (लैटरल एंट्री) के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 मई तय की गई है।

इंटर-से-मेरिट के नतीजे 20 मई को शाम 5 बजे जारी किए जाएंगे, जबकि डिप्लोमा इंजीनियरिंग - लेटरल एंट्री (ईडबल्यूएस और टीएफ़डबल्यू श्रेणियों सहित) के लिए नतीजे 18 मई को जारी होंगे। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।

Haryana Polytechnic Admission 2026-27: काउंसलिंग की डेट्स

हरियाणा पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। जो इस प्रकार है-

हरियाणा पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 (राउंड 1)

तिथि

च्वाइस फिलिंग शुरू

21 मई 2026

च्वाइस फिलिंग समापन

25 मई 2026

च्वाइस लॉकिग शुरू

21 मई 2026

च्वाइस लॉकिग समापन

25 मई 2026

सीट एलॉटमेंट रिजल्ट

26 मई 2026

रिपोर्टिंग शुरू

28 मई 2026

रिपोर्टिंग समापन

1 जून 2026

हरियाणा पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 (राउंड 2)

च्वाइस फिलिंग शुरू

2 जून 2026

च्वाइस फिलिंग समापन

4 जून 2026

च्वाइस लॉकिग शुरू

2 जून 2026

च्वाइस लॉकिग समापन

4 जून 2026

सीट एलॉटमेंट रिजल्ट

5 जून 2026

रिपोर्टिंग शुरू

8 जून 2026

रिपोर्टिंग समापन

10 जून 2026

Also read Bihar DElEd Registration 2025-27: बिहार डीएलएड फेस टू फेस कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल तक बढ़ी

Haryana Polytechnic Admission 2026-27: आवेदन शुल्क

काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीटों की रिक्तियों को अपडेट किया जाएगा, और अंतिम कट-ऑफ तिथि 14 अगस्त है। शैक्षणिक सत्र 14 अगस्त से शुरू होगा। छात्र आधिकारिक पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।

रजिस्ट्रेशन फीस वापस नहीं की जाएगी। यह सामान्य वर्ग के लिए ₹1,000 और सभी आरक्षित वर्गों के लिए ₹700 है। यदि आपके कोई सवाल हैं, तो एचएसटीईएस के हेल्पलाइन नंबर 1800-137-3735 पर संपर्क कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]