HSSC CET 2025 Group C Result: एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी रिजल्ट hssc.gov.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Santosh Kumar | December 5, 2025 | 08:00 AM IST | 2 mins read
एचएसएससी सीईटी स्कोरकार्ड 3 साल के लिए मान्य होगा। यदि उम्मीदवार अगले प्रयास में बेहतर अंक प्राप्त करता है, तो नई वैधता अवधि लागू होगी।
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) 2025 के ग्रुप सी पदों का परिणाम घोषित कर दिया है। 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप सी पदों के लिए एचएसएससी रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया लेख में दी गई है।
एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी रिजल्ट 2025 के साथ, आयोग ने कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। विभिन्न श्रेणियों (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस) के लिए एचएसएससी सीईटी कटऑफ मार्क्स अलग-अलग हैं।
एचएसएससी सीईटी 2025 ग्रुप C परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई जिसमें लाखों उम्मीदवार उपस्थित हुए। एचएसएससी सीईटी रिजल्ट 2025 में उम्मीदवारों के रोल नंबर, प्राप्त अंक और योग्यता स्थिति जैसे अन्य विवरण शामिल हैं।
HSSC CET 2025 Result: स्कोरकार्ड 3 साल के लिए मान्य
एचएसएससी सीईटी 2025 स्कोरकार्ड तीन साल के लिए मान्य होगा। यदि उम्मीदवार अगले प्रयास में बेहतर अंक प्राप्त करता है, तो नई वैधता अवधि लागू होगी। योग्य उम्मीदवारों को अगले चरण में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी 2025 प्रोविजनल आंसर-की 29 जुलाई को जारी की गई और 1 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया। उम्मीदवार जारी उत्तर कुंजी की मदद से अपने ग्रुप सी अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
Also read HSSC CET 2025 Result: एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी रिजल्ट नहीं हुआ जारी, सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस फेक
HSSC CET 2025 Group C Result: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं-
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज कर सबमिट करें।
- परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, डाउनलोड कर प्रिंटआउट लें।
एचएसएससी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक फर्जी नोटिस का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि 10,997 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने स्पष्ट किया कि ऐसी खबरें भ्रामक हैं।
उन्होंने उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करने की सलाह दी। फेक नोटिस में सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ 77.8343117 बताया गया था। आयोग ने फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
अगली खबर
]RRB Paramedical Recruitment 2025: आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती के 434 पदों के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें प्रक्रिया
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत भारतीय रेलवे में 434 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें नर्सिंग अधीक्षक, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, डायलिसिस तकनीशियन, ईसीजी तकनीशियन और लैब असिस्टेंट जैसे विभिन्न पद शामिल हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार