HPSC Recruitment 2024: हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती आवेदन का अंतिम दिन कल, 2,424 पद रिक्त
Santosh Kumar | August 26, 2024 | 08:17 PM IST | 2 mins read
हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) कल यानी 27 अगस्त को हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार जिन्होंने किसी कारणवश अभी तक इस वैकेंसी के लिए फॉर्म नहीं भरा है, वे कल शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा।
हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, हरियाणा राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 250 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, दिव्यांग आवेदकों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट और विषय ज्ञान परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। स्क्रीनिंग टेस्ट में 100 MCQ होंगे, जिनका उत्तर दो घंटे की अवधि में देना होगा, और यह 100 अंकों का होगा। विषय ज्ञान परीक्षण 150 अंकों का होगा, जिसे तीन घंटे की अवधि में आयोजित किया जाएगा।
HPSC Recruitment 2024: पात्रता मानदंड, आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार ने कक्षा 10वीं तक हिंदी या संस्कृत की पढ़ाई की होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को यूजीसी नेट, स्लेट, या सेट परीक्षा में से किसी एक में पास होना चाहिए।
एचपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इन पदों के लिए आवेदकों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, विषय ज्ञान परीक्षण और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
Also read Haryana Police Recruitment 2024: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल के 5600 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
Haryana Assistant Professor Vacancy 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करके लॉगिन आईडी बनाएं।
- आवेदन पत्र भरें और शुल्क जमा करके भरा हुआ फॉर्म सबमिट करें।
- इसके बाद पुष्टिकरण पृष्ठ को डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार