GUJCET Registration 2026: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रजिस्ट्रेशन gujcet.gseb.org पर शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Abhay Pratap Singh | December 16, 2025 | 09:37 AM IST | 2 mins read
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन इंजीनियरिंग और फार्मेसी के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
नई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 (GUJCET 2026) के लिए 16 दिसंबर, 2025 से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जाकर गुजरात सीईटी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जीयूजेसीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर, 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 पंजीकरण के लिए 350 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन इंजीनियरिंग और फार्मेसी के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
GUJCET 2026 Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को गुजरात सीईटी 2026 के लिए आवेदन से पहले शैक्षणिक योग्यता की जांच कर लेनी चाहिए:
- कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण या अध्ययनरत छात्र आवेदन के लिए पात्र हैं।
- बीफार्म के लिए उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा में पीसीएम या पीसीबी विषय लिया हो।
- बीई/बीटेक के लिए कक्षा 12वीं में पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ) होना चाहिए।
- सामान्य वर्ग के कैंडिडेट ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 45% अंक प्राप्त किए हों।
- आरक्षित वर्ग के छात्रों को इंटरमीडिएट परीक्षा में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
बोर्ड ने कहा, “देश भर में किसी भी एसबीआई शाखा में एसबीआईईपे (SBI ब्रांच पेमेंट) विकल्प का उपयोग करके भी शुल्क का भुगतान किया जा सकता है। एसबीआई शाखा में भुगतान करने के लिए gujcet.gseb.org पर लॉगिन करें और भुगतान विकल्प में एसबीआईईपे चुनें। एसबीआई शाखा भुगतान विकल्प का चयन करें और भुगतान पर्ची का प्रिंट लें।”
गुजरात सीईटी 2026 एग्जाम 29 मार्च को आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती भाषा में उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। पेपर में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर में भौतिक, केमिस्ट्री और गणित/ बायोलॉजी सेक्शन से 40-40 प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए जीएसएचएसईबी की वेबसाइट पर विजिट करें।
GUJCET Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके गुजरात सीईटी 2026 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- जीयूजेसीईटी की वेबसाइट gseb.org या gujcet.gseb.org पर जाएं।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- शुल्क का भुगतान करें और गुजरात सीईटी आवेदन पत्र भरें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]CG Vyapam Chemist Admit Card 2025: सीजी व्यापम केमिस्ट एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि और डाउनलोड चरण जानें
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड आदि लाना अनिवार्य है, इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच