Gujarat NEET PG Counselling 2024: गुजरात नीट पीजी राउंड 1 पंजीकरण शुरू, अंतिम तिथि 15 अक्टूबर
Santosh Kumar | October 9, 2024 | 10:22 PM IST | 2 mins read
गुजरात नीट पीजी राउंड 1 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली: एडमिशन कमेटी फॉर प्रोफेशनल मेडिकल एजुकेशनल कोर्सेज ने गुजरात नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (नीट पीजी) काउंसलिंग 2024 राउंड 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट medadmgujarat.org के माध्यम से गुजरात नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
गुजरात नीट पीजी राउंड 1 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। शेड्यूल के अनुसार, गुजरात नीट पीजी 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन विंडो 15 अक्टूबर, 2024 तक सक्रिय रहेगी।
NEET PG Counselling 2024: काउंसलिंग के लिए शुल्क
गुजरात नीट पीजी 2024 के लिए दस्तावेज सत्यापन 10 से 16 अक्टूबर, 2024 तक होगा। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पिन ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसके लिए 3,000 रुपये (गैर-वापसी योग्य) और 25,000 रुपये (वापसी योग्य सुरक्षा जमा) यानी कुल 28,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
एमडी/एमएस/डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए राज्य कोटे की 50% सीटों पर प्रवेश नीट पीजी 2024 के अंकों के आधार पर होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में 3 राउंड शामिल होंगे, जिसमें पहले दो राउंड के बाद मॉप-अप राउंड होगा।
गुजरात नीट पीजी 2024 मेरिट सूची में सूचीबद्ध उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे। यदि सीटें खाली रहती हैं, तो एसीपीएमईसी द्वारा अतिरिक्त रिक्तियों का दौर आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Gujarat NEET PG Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवार नीचे गुजरात नीट पीजी दस्तावेज सत्यापन दौर के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची देख सकते हैं-
- नीट पीजी 2024 स्कोरकार्ड
- नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड
- कक्षा 10 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- कक्षा 12 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
- एमबीबीएस डिग्री सर्टिफिकेट
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- प्रोविजनल/इंटर्नशिप पूरा होने का सर्टिफिकेट
- राज्य चिकित्सा परिषद/भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) से पंजीकरण प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- नॉन-क्रीमी लेयर (एनसीएल) प्रमाण पत्र (ओबीसी उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)
- वैध फोटो आईडी प्रमाण (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आदि)
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल