Gujarat School News: गुजरात सरकार ने छात्र की हत्या के बाद निजी स्कूल का प्रबंधन अपने हाथ में लिया
Press Trust of India | December 16, 2025 | 11:34 AM IST | 1 min read
इस घटना के बाद अभिभावकों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर पक्षपात का आरोप भी लगाया था।
अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित तौर पर एक सहपाठी द्वारा चाकू मारकर हत्या किए जाने के लगभग चार महीने बाद कानून के उल्लंघन के आरोप में अहमदाबाद के एक निजी स्कूल का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
इस घटना के बाद अभिभावकों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया और दावा किया कि घायल छात्र को चाकू लगने के कई घंटों बाद तक समय पर सहायता प्रदान नहीं की गयी थी।
राज्य शिक्षा विभाग द्वारा 15 दिसंबर को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, शहर के खोखरा क्षेत्र में स्थित ‘सेवंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल’ को अपने नियंत्रण में लेने का निर्णय तब लिया गया जब अधिकारियों ने पाया कि संस्थान ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, शिक्षा बोर्डों के संबद्धता नियमों और राज्य विनियमों सहित विभिन्न शिक्षा कानूनों के तहत वैधानिक प्रावधानों का बार-बार उल्लंघन किया है।
छात्र की मौत के बाद विभाग ने अहमदाबाद जिला शिक्षा अधिकारी को यह पता लगाने के लिए विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया था कि क्या स्कूल प्रबंधन निर्धारित नियमों और विनियमों का पालन कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि जांच में स्कूल के प्रबंधन, बुनियादी ढांचे, संबद्धता और संचालन से संबंधित कई अनियमितताएं सामने आईं।
यह स्कूल आईसीएसई बोर्ड के तहत पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक और गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध कक्षा 11 और 12 (विज्ञान स्ट्रीम) संचालित करता है।
शिक्षा विभाग ने परिसर में मुनाफाखोरी के उद्देश्य से किताबों की बिक्री सहित व्यावसायिक गतिविधियों पर भी चिंता जताई। अहमदाबाद शहर के जिला शिक्षा अधिकारी को अगले आदेश तक स्कूल के संचालन का प्रबंधन करने के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल