Gujarat SET Admit Card 2025: गुजरात एसईटी एडमिट कार्ड gujaratset.ac.in पर जारी, परीक्षा 16 नवंबर को
Abhay Pratap Singh | November 10, 2025 | 04:11 PM IST | 2 mins read
गुजरात एसईटी 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा ने 10 नवंबर को गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा 2025 (GSET 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gujaratset.ac.in के माध्यम से गुजरात एसईटी हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
जीएसईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर, ऑर्डर नंबर/ ट्रांजेक्शन आईटी और Easebuzz आईडी/ SBIePay Reference आईडी की आवश्यकता होगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
गुजरात सेट 2025 परीक्षा 16 नवंबर को ऑफलाइन ओएमआर (पेन एवं पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। जीएसईटी 2025 का आयोजन दो पेपरों के लिए किया जाएगा। पेपर-1 में शिक्षण/अनुसंधान योग्यता से संबंधित 50 प्रश्न और पेपर-2 में संबंधित विषय से 100 प्रश्न होंगे। दोनों पेपर एक ही सत्र में होंगे।
Gujarat SET Hall Ticket 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट गुजरात सेट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- गुजरात सेट की आधिकारिक वेबसाइट gujaratset.ac.in/en पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध GSET हाल टिकट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- जीएसईटी हाल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर रख लें।
Also read GUJCET Exam 2026: गुजरात सीईटी परीक्षा तिथि gseb.org पर घोषित, रजिस्ट्रेशन शुरू होने का इंतजार
गुजरात सेट परीक्षा राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए गुजरात राज्य के उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए 11 केंद्रों पर 33 विषयों में आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार गुजरात सेट की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
Gujarat State Eligibility Test 2025: एग्जाम शेड्यूल
नीचे सारणी में उम्मीदवार गुजरात सेट 2025 परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथि - समय |
|---|---|
| परीक्षा तिथि | 16 नवंबर, 2025 |
| परीक्षा की अवधि |
3 घंटे (सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक)
|
| परीक्षा का समय |
पेपर 1 - 1 घंटा (सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक) पेपर 2 - 2 घंटे (सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक) |
| सभी दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए समय: पेपर-1 और 2 - सुबह 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक | |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी