Saurabh Pandey | November 10, 2025 | 08:36 AM IST | 1 min read
GSHSEB जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर आवेदन पत्र और सूचना पुस्तिका जारी करेगा। बोर्ड अलग से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करेगा जिसमें फॉर्म जमा करने और शुल्क भुगतान की समय-सारिणी की जानकारी होगी।
Prepare for GUJCET with sample papers designed to help you practice key concepts, understand the exam pattern, and improve your speed and accuracy.
Download EBook
नई दिल्ली : गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB), गांधीनगर ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
GUJCET 2027: Sample Papers | Complete Guide | Syllabus | Preparation Guide
Admission Alert: BTech @ Ahmedabad University. Recognised as Centre of Excellence. NAAC ‘A’ Grade
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, GUJCET 2026 साइंस स्ट्रीम से ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप एबी के छात्रों के लिए 29 मार्च, 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा राज्य भर के जिला स्तरीय केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
गुजरात सीईटी प्रश्नपत्र तीन भाषाओं में उपलब्ध होंगे- गुजराती, अंग्रेजी और हिंदी। छात्र अपनी सुविधानुसार माध्यम चुन सकते हैं। इस प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे, जिनमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान शामिल होंगे।
फिजिक्स और केमिस्ट्री को मिलाकर एक ही प्रश्नपत्र होगा, जिसमें कुल 80 प्रश्न होंगे। प्रत्येक विषय से 40 प्रश्न होंगे और कुल 80 अंक होंगे। प्रश्नपत्र की अवधि 120 मिनट होगी।
गणित और जीव विज्ञान अलग-अलग पेपर के रूप में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक में 40 अंक के 40 प्रश्न होंगे और प्रत्येक पेपर की अवधि 50 मिनट होगी।
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | अवधि | प्रश्न पत्र का प्रकार |
|---|---|---|---|---|
| भौतिकी एवं रसायन (संयुक्त) | 80 (प्रत्येक 40) | 80 | 120 मिनट | संयुक्त प्रश्न पत्र |
| गणित | 40 | 40 | 50 मिनट | अलग प्रश्न पत्र |
| जीवविज्ञान | 40 | 40 | 50 मिनट | अलग प्रश्न पत्र |
GUJCET का आयोजन गुजरात में सरकारी, अनुदान प्राप्त और स्व-वित्तपोषित संस्थानों द्वारा प्रस्तावित डिग्री इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए किया जाता है।