Trusted Source Image

GSEB ધોરણ 10 રીઝલ્ટ 2026 : गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट gseb.org पर जारी, 83.86 फीसदी बच्चे पास

Saurabh Pandey | May 6, 2026 | 10:31 AM IST | 2 mins read

रेगुलर और गुजरात राज्य मुक्त विद्यालय (जीएसओएस) सहित सभी श्रेणियों में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। जीएसईबी एसएससी परीक्षा में शामिल हुए 6 लाख से अधिक छात्रों ने गुजराती माध्यम चुना था।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download Now
गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट देखने के लिए छात्रों को छह अंकों का सीट नंबर आवश्यक है। (आधिकारिक वेबसाइट)
गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट देखने के लिए छात्रों को छह अंकों का सीट नंबर आवश्यक है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) ने गुजरात बोर्ड माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (एसएससी) 2026 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.86 रहा है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

ગુજરાત બોર્ડ રીઝલ્ટ छात्र आधिकारिक वेबसाइटों gseb.org, gsebeservice.com के साथ-साथ व्हाट्सएप और एसएमएस सेवाओं के माध्यम से अपने स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। मार्कशीट देखने के लिए छात्रों को छह अंकों का सीट नंबर आवश्यक है।

रेगुलर और गुजरात राज्य मुक्त विद्यालय (जीएसओएस) सहित सभी श्रेणियों में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। जीएसईबी एसएससी परीक्षा में शामिल हुए 6 लाख से अधिक छात्रों ने गुजराती माध्यम चुना, जबकि लगभग एक लाख छात्रों ने ही अंग्रेजी माध्यम चुना। अन्य माध्यमों में लगभग 16,000 छात्रों के साथ हिंदी, उसके बाद मराठी, उर्दू और उड़िया शामिल हैं।

gseb 10th result 2026: न्यूनतम पासिंग मार्क्स

जीएसईबी एसएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र इस आवश्यकता को पूरा करने में विफल रहते हैं, उन्हें पूरक परीक्षा (कम्पार्टमेंट) में शामिल होना होगा, जो संभवतः जून 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी।

ધોરણ 10 રીઝલ્ટ 2026: ग्रेडिंग पद्धित

माध्यमिक प्रमाणपत्र के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवार को सभी विषयों में न्यूनतम 'डी' ग्रेड प्राप्त करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने बाह्य परीक्षा के विषयों में 'ई1' या 'ई2' ग्रेड प्राप्त किया है, उन्हें बाद के प्रयासों के माध्यम से अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा और उत्तीर्ण होना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण होने का मानक 20% है।

मार्क्स
ग्रेड
91-100
A1
81-90
A2
71-80
B1
61-70
B2
51-60
C1
41-50
C2
33-40
D
21-32
E1
20 और उससे कम
E2

Also read BSEB Inter 1st Merit List 2026: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट ofssbihar.net पर जारी

gseb 10th result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  2. अब "SSC-2026 परीक्षा रिजल्ट" विंडो के अंतर्गत अपना छह अंकों का सीट नंबर दर्ज करें।
  3. अब आगे बढ़ें पर क्लिक करें।
  4. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड करें और इसे सेव कर लें।

परीक्षार्थियों की श्रेणी के अनुसार रिजल्ट एनालिसिस

श्रेणी
पंजीकृत छात्र
उपस्थित छात्र
उत्तीर्ण छात्र
परिणाम (%)
रेगुलर परीक्षार्थी
7,69,993
7,56,392
6,34,327
83.86%
पुनरावर्तक परीक्षार्थी
70,934
67,404
22,598
33.53%
गुजरात स्टेट ओपन स्कूल (GSOS) परीक्षार्थी
19,918
18,336
5,140
28.03%
गुजरात स्टेट ओपन स्कूल (GSOS) परीक्षार्थी (रिपीटर)
5,395
5,017
1,450
28.90%
कुल प्राइवेट परीक्षार्थी
25,313
23,353
6,590
28.22%
कुल योग
8,66,240
8,47,149
6,63,515
-
आइसोलेटेड
41,349
38,901
-
-
कुल परीक्षार्थी
9,07,589#
8,86,050#
-
-
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications