Trusted Source Image

GUJCET Result 2025: गुजरात सीईटी रिजल्ट gujcet.gseb.org पर जारी, काउंसलिंग शेड्यूल जल्द

Saurabh Pandey | May 5, 2025 | 10:44 AM IST | 1 min read

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) इस वर्ष 23 मार्च को आयोजित किया गया था। यह राज्य स्तरीय परीक्षा गुजरात भर में इंजीनियरिंग और फार्मेसी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए गेटवे के रूप में कार्य करती है।

Back

GUJCET 2027 Sample Papers

Prepare for GUJCET with sample papers designed to help you practice key concepts, understand the exam pattern, and improve your speed and accuracy.

Download EBook
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) इस वर्ष 23 मार्च को आयोजित किया गया था। (आधिकारिक वेबसाइट)
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) इस वर्ष 23 मार्च को आयोजित किया गया था। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने गुजरात सीईटी रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org या gseb.org से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

गुजरात सीईटी के लिए कुल 1,37,799 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 75,558 लड़के और 62,241 लड़कियां शामिल हैं। गुजसेट रिजल्ट जारी होने के बाद gujacpc.admissions.nic.in पर काउंसलिंग शुरू होगी।

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) इस वर्ष 23 मार्च को आयोजित किया गया था। यह राज्य स्तरीय परीक्षा गुजरात भर में इंजीनियरिंग और फार्मेसी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए गेटवे के रूप में कार्य करती है।

गुजरात सीईटी परीक्षा में तीन खंड - भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के शामिल थे। प्रत्येक खंड में 40 बहुविकल्पीय प्रश्न थे। प्रश्नपत्र तीन भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी और गुजराती में था।

GUJCET Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  • सबसे पहले जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • होमपेज पर, GUJCET रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, दिए गए स्थान पर अपना छह अंकों का सीट नंबर दर्ज करें।
  • नीचे दिए गए 'Get Result' बटन पर क्लिक करें।
  • GUJCET स्कोरकार्ड 2025 प्रदर्शित किया जाएगा।
  • अपना क्वालीफाइंग स्टेटस चेक करें और इसे डाउनलोड करें।

GSEB GUJCET Result 2025: मार्किंग स्कीम

गुजसेट परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

Also read NEET UG 2025 Result Date: एनटीए नीट यूजी रिजल्ट कब जारी होगा? पिछले वर्षों की परिणाम तिथियां जानें

GUJCET Result 2025: कैटेगरीवाइज पासिंग मार्क्स

GUJCET पासिंग मार्क्स के अनुसार, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 54 अंक और SC, ST, OBC और EWS उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए 48 अंक प्राप्त करने होंगे।

GUJCET 2025: काउंसलिंग शेड्यूल जल्द

गुजरता सीईटी पास करने वाले उम्मीदवार इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। काउंसलिंग शेड्यूल और प्रक्रियाओं के बारे में विवरण रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद घोषित किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications