GPAT Result 2025: परीक्षा में 4714 अभ्यर्थी सफल; 5 प्रश्न गलत पाए गए, फाइनल आंसर की, स्कोरकार्ड 4 जुलाई को
Santosh Kumar | June 25, 2025 | 06:04 PM IST | 2 mins read
जीपैट 2025 में पूछे गए 5 प्रश्न तकनीकी रूप से गलत पाए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को इन सभी प्रश्नों के लिए पूरे अंक दिए गए हैं।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जीपैट 2025 में कुल 4714 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। एनबीई ने जीपैट रिजल्ट पीडीएफ अपनी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर अपलोड किया है। बोर्ड ने परीक्षा से जुड़े आंकड़े जैसे कैटेगरी वाइज कटऑफ और अन्य जानकारी भी शेयर की है।
New: GPAT PYQ's with Solutions PDF (2020–2025)
GPAT 2027: Syllabus | Formula Sheet
Don't Miss: GPAT 2027 Complete Guide
जीपैट 2025 फाइनल आंसर की 4 जुलाई को या उसके बाद जारी किया जाएगा। जीपैट फाइनल आंसर की 29 मई, 2025 को जारी प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की जांच के बाद तैयार की गई है।
जीपैट 2025 में पूछे गए 5 प्रश्न तकनीकी रूप से गलत पाए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को इन सभी प्रश्नों के लिए पूरे अंक दिए गए हैं, चाहे उन्होंने इन प्रश्नों के उत्तर दिए हों या नहीं। साथ ही, एक प्रश्न की उत्तर कुंजी को सही किया गया है।
GPAT Result 2025: परीक्षा में 4714 अभ्यर्थी सफल
जीपैट 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की श्रेणीवार संख्या नीचे दी गई तालिका में दी गई है-
|
श्रेणी |
गैर-पीडबल्यूबीडी | पीडबल्यूबीडी | कुल |
|---|---|---|---|
|
सामान्य (ईडबल्यूएस नहीं) |
628 |
34 |
662 |
|
सामान्य (ईडबल्यूएस) |
811 |
17 |
828 |
|
ओबीसी-एनसीएल |
2003 |
71 |
2074 |
|
एससी |
776 |
13 |
789 |
|
एसटी |
360 |
1 |
361 |
|
कुल |
4578 |
136 |
4714 |
Also read NBEMS GPAT Result 2025: एनबीईएमएस जीपैट रिजल्ट natboard.edu.in पर जारी, श्रेणीवार कटऑफ जानें
GPAT 2025 Scorecard Date: जीपैट 2025 स्कोरकार्ड डेट
जीपैट 2025 स्कोरकार्ड को एनबीईएमएस की वेबसाइट से 4 जुलाई 2025 को या उसके बाद डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें कट-ऑफ स्कोर, पर्सेंटाइल और रैंक के बारे में जानकारी होगी। यह स्कोरकार्ड 3 साल के लिए वैध होगा।
जीपैट 2025 स्कोरकार्ड वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद केवल 6 महीने तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। जीपैट रिजल्ट पीडीएफ में प्रत्येक उम्मीदवार का रोल नंबर और यह भी बताया गया है कि वह पास हुआ है या नहीं।
GPAT 2025 Results: न्यूनतम योग्यता पर्सेंटाइल
केवल वे अभ्यर्थी ही जीपैट 2025 में एम.फार्मा और पीएचडी के लिए पात्र होंगे जिन्होंने न्यूनतम निर्धारित पर्सेंटाइल हासिल किया है। सामान्य और ईडबल्यूएस के लिए यह 50वां पर्सेंटाइल है, जबकि अन्य श्रेणी के लिए यह 45वां पर्सेंटाइल है।
साथ ही, आरक्षित श्रेणियों को मेरिट सूची के शीर्ष 10% (4714) में होना चाहिए। जीपैट में शामिल होने से एम.फार्मा में सीट पक्की नहीं होती और न ही इससे स्वतः छात्रवृत्ति मिलती है। काउंसलिंग या छात्रवृत्ति देने में एनबीई की कोई भूमिका नहीं है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार