GPAT Admit Card 2024: जीपैट एडमिट कार्ड आज natboard.edu.in पर होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | June 3, 2024 | 11:55 AM IST | 2 mins read
जीपैट 2024 बिना आईडी प्रूफ के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। जीपैट एडमिट कार्ड 2024 और फोटो आईडी प्रूफ के बीच नाम में अंतर होने की स्थिति में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) की तरफ से आज यानी 3 जून को ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जीपैट के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
जीपैट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। उम्मीदवार परीक्षा के दिन या उससे पहले जीपैट प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
जीपैट 2024 बिना आईडी प्रूफ के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। जीपैट एडमिट कार्ड 2024 और फोटो आईडी प्रूफ के बीच नाम में अंतर पाए जाने की स्थिति में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
GPAT 2024: परीक्षा तिथि
जीपैट 2024 परीक्षा 8 जून को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जीपैट परीक्षा केंद्र का गेट दोपहर 12:00 बजे से खोला जाएगा और परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा। GPAT 2024 800 से अधिक भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रस्तावित 39,670 मास्टर्स इन फार्मेसी (एम.फार्मा) सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित किया जा रहा है।
जीपैट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसमें दर्ज डिटेल को अच्छी तरह से चेक करना चाहिए। यदि किसी अभ्यर्थी को अपने GPAT 2024 एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी मिलती है, तो उसे तुरंत सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना होगा।
GPAT 2024: एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर GPAT 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अपनी डिटेल दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका GPAT 2024 हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- GPAT 2024 हॉल टिकट डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा